एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: INDIA गठबंधन के कुछ सांसद कर रहे सीपी राधाकृष्णन को वोट? अनुराग ठाकुर का चौंकाने वाला दावा

उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इंडी गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के लोगों का दिल भी, देशहित में एनडीए के साथ जुड़ता हुआ दिखाई देता है.

उपराष्ट्रपति चुनाव में आज (मंगलवार, 9 सितंबर) शाम तक आधिकारिक तौर पर साफ हो जाएगा किसे कितने वोटों से जीत मिली. इस बीच बीजेपी के लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन के कुछ सांसद भी एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को वोट करेंगे. 

हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ''विपक्ष अंतरात्मा की बात करता है. हम भी विकसित भारत के लिए अंतरात्मा से वोट डालने की बात करते हैं. इंडी गठबंधन के लोगों का दिल भी, देशहित में एनडीए के साथ जुड़ता हुआ दिखाई देता है. मुझे लगता है कि नतीजे आने के बाद, ये दिखेगा भी.''

चिराग पासवान ने क्या कहा?

इसी तरह के संकेत केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) के सांसद चिराग पासवान ने भी दिए. उन्होंने कहा, ''हर चुनाव को गंभीरता से लेना चाहिए. एनडीए पूरी मजबूती के साथ सीपी राधाकृष्णन के साथ खड़ा है. न सिर्फ एनडीए गठबंधन, बल्कि हमारा ये भी विश्वास है कि कई और हमारे साथी हैं, जो अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हैं, वो उपराष्ट्रपति चुनाव में हम सभी का साथ देंगे, जो सही मायने में देश और सदन का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हों.''

वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ''हमारा उम्मीदवार सर्वश्रेष्ठ है और मुझे विश्वास है कि मतदाता अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे. इंडिया अलायंस के उम्मीदवार का करियर बेदाग़ रहा है. उन्होंने एक संवैधानिक पद पर भी काम किया है.''

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. धनखड़ ने अचानक 21 जुलाई को स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया. वहीं विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया. राधाकृष्णन तमिलनाडु से और रेड्डी आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget