एक्सप्लोरर

Haryana: CM नायब सैनी की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा सवारियों से भरा ऑटो, सिरसा में राष्ट्रगान के बीच गई बिजली

Nayab Singh Saini: गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखी गई. वहीं सिरसा में मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन के कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान बिजली चली गई.

Nayab Singh Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में गुरुवार को गुरुग्राम में बड़ी चूक देखने को मिली. दरअसल, मुख्यमंत्री सिरसा से गुरुग्राम जा रहे थे. उनका रूट लगा हुआ था, तभी उनके काफिले की गाड़ियों के बीच अचानक एक सवारियों से भरा ऑटो आ गया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत काफिले वाले रूट पर ही ऑटो को सड़क के एक किनारे रुकवा दिया. फिर सीएम का काफिला सीधा चलता गया.  

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान गई बिजली
इससे पहले सिरसा में एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान बिजली चल गई. बिजली जाने पर लाउडस्पीकर बंद हो गया तो मुख्यमंत्री और दूसरे लोगों ने बिना लाउडस्पीकर के राष्ट्रगान को पूरा किया. दरअसल, सीएम सैनी यहां मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पहुंचे थे. उन्होंने मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन के साथ पांच एकड़ में कैंसर अस्पताल बनाने की भी घोषणा की.

22 एकड़ जमीन पर बना रहा है मेडिकल कॉलेज
बता दें कि सिरसा के मिनी बाइपास पर 22 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है, जिसका सीएम सैनी ने भूमि पूजन किया है. संत सरसाईं नाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 एकड़ जमीन पर बन रहे इस मेडिकल कॉलेज की लागत 1010 करोड़ रुपये आएगी. इस कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होगी. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के परिसर में 5.5 एकड़ जमीन पर आधुनिक कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या अब 15 हो गई है. हमारी सरकार ने प्रदेश में निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की है, ताकि हर गरीब व्यक्ति को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल सके. बुजुर्गों के इलाज की चिंता पीएम मोदी को है. इसलिए मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है. बीजेपी ने हेल्दी इंडिया-फिट इंडिया का संकल्प लिया है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा का राज्य गीत चुनने के लिए नए सिरे से कवायद, कमेटी का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: हाईटेंशन तार से 11 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पानीपत: हाईटेंशन तार से 11 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
हरियाणा: चुनाव आयोग ने SIR की तारीखों में किया बदलाव, अब 20 नवंबर तक मौका
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget