एक्सप्लोरर

'22 हजार वोट के कारण...', हरियाणा चुनाव पर राहुल गांधी ने किया दावा तो CM नायब सैनी ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के चुनाव का डेटा शेयर करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है. इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनपर पलटवार किया.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (7 अगस्त) को चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए लोकसभा चुनाव, महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' के आरोप लगाए हैं. इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर बात पर भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक टिप्पणी करते रहते हैं, अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव आयोग पर टिप्पणी करना अनुचित है. 

पूरी कांग्रेस की लुटिया भी डुबो दी- नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी के बयान को एक्स पर री-पोस्ट करते हुए लिखा, ''पिछले 2 दशकों में उन्होंने राजनीति में स्थापित होने के कई प्रयास किये लेकिन असफल रहे. खुद तो असफल हुए ही, अपने साथ-साथ पूरी कांग्रेस की लुटिया भी डुबो दी.''

सैनी ने कहा, ''बार-बार हरियाणा को लक्ष्य करके वो 'हरियाणा प्रदेश कांग्रेस' के संगठन की ढिलाई, नाकामी और गुटबाजी पर पर्दा डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं. हरियाणा के मेरे परिवारजनों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कांग्रेस को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया और लगातार तीसरी बार सरकार बनवाई.''

एंटी इनकंबेंसी का राहुल गांधी ने किया जिक्र

राहुल गांधी ने डेटा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''एंटी-इनकंबेंसी एक ऐसी चीज है जो हर लोकतांत्रिक देश में हर राजनीतिक दल को प्रभावित करती है. लेकिन किसी कारणवश बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हुए भी इस एंटी-इनकंबेंसी के प्रभाव से अछूती नजर आती है. एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल कुछ और दिखा रहे होते हैं, आपने ऐसा हरियाणा चुनाव में देखा, मध्य प्रदेश चुनाव में देखा और फिर अचानक परिणाम पूरी तरह से अलग दिशा में चले जाते हैं, वो भी भारी उलटफेर के साथ.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''इसमें हमारी अपनी इंटरनल पोलिंग जो काफी विकसित और उन्नत तकनीक से की गई थी वह भी शामिल थी. हमारी पोलिंग एक चीज दिखा रही थी, ओपिनियन पोल कुछ और बता रहे थे, बाकी सर्वे कुछ और इशारा कर रहे थे, लेकिन अचानक अंतिम नतीजे बिल्कुल विपरीत दिशा में निकलते हैं.''

हरियाणा को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस आठ सीटें कम आने की वजह से हारी और इन आठ सीटों पर वोटों का अंतर मात्र 22,779 वोट का है. उन्होंने कर्नाटक लोकसभा और विधानसभा चुनाव का भी उदाहरण दिया.

हरियाणा की 90 सीटों में बीजेपी ने 48, कांग्रेस ने 37, आईएनएलडी ने दो और निर्दलीय ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget