एक्सप्लोरर

किसी ने नौकरी के लिए मांगा वोट, कोई पहले 'अपनों' को करेगा खुश, कांग्रेस प्रत्याशियों के Video Viral

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ प्रत्याशियों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जो पार्टी को मुश्किलों में फंसा सकते हैं.

Haryana Election 2024: फरीदाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंघला (Lakhan Singla) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सत्ता में आने पर कोटे के तहत नौकरी देने की बात कह रहे हैं. सिंघला यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि ''कितने नौजवानों को नौकरी दूंगा विधानसभा से, ये आप सोच नहीं सकते. हरियाणा की नौकरी की जो लिस्ट जाएगी, किसी के 50 लोग जाएंगे तो लखन सिंघला के 100 जाएंगे.''

सिंघला ने कहा कि ''यह मैं डर कर नहीं कहता. ये बात प्रेस वाले चलाएंगे भी और हुड्डा साहब को बताएंगे भी. उनको सब पता है. जो मैं बोलूंगा वही होगा क्योंकि हुड्डा साहब का मुझ पर आशीर्वाद है.'' बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार नीरज शर्मा का वीडियो भी वायरल हो चुका है जिसमें उन्होंने 50 वोट डालने पर नौकरी देने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि 2 लाख में से 2000 का एनआईटी का कोटा होगा. 

50 वोट पर एक नौकरी की सिफारिश - नीरज शर्मा
नीरज शर्मा ने कहा कि ''आपके मतलब की ही तो बात हो रही है. सबसे ज्यादा जरूरत नौकरी की है. हुड्डा साहब को नौकरी देनी है दो लाख. दो हजार का कोटा मिलेगा. 50 वोट पर एक नौकरी की सिफारिश है. यह मेरा फैसला नहीं है यह सबका फैसला है."

पहले अपनों को करेंगे खुश- शमशेर गोगी
वहीं, असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा था कि ''जब सरकार के अंदर सबका हिस्सा होगा तो अपने रिश्तेदारों को भी खुश करेंगे जो बाहर से पानीपत आ रहे हैं. भाईचारा भी करेंगे और पहले अपना घर तो भरेंगे ही. इसलिए सरकार में बनने के लिए चुनाव जीतना जरूरी है.''

इसी तरह कुलदीप शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं इससे पहले भी जो नौकरियां लगाईं. वह इलाके के लोगों की लगाई है. 1700 बच्चों की नौकरी लगी है. अब हुड्डा साहब ने कहा है कि दो लाख नौकरियां देंगे. दो लाख नौकरियों में इस गांव का जो हिस्सा होगा उसे 20 से 25 प्रतिशत ज्यादा ही लाकर देंगे. विकास करना तो अपना शौक है. (लता गौतम की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 'हिमाचल-कर्नाटक में किए झूठे वादे और अब...' CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget