एक्सप्लोरर

'हिमाचल-कर्नाटक में किए झूठे वादे और अब...' CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस के झूठे वादों का हश्र लोग जानते हैं. उनके राज्य में कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा.

Nayab Singh Saini Targets Congres: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोग हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े-बड़े वादों के हश्र से वाकिफ हैं, लेकिन उनके राज्य में पार्टी का “झूठ” नहीं चलेगा.सैनी ने भरोसा जताया कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में जारी विकास कार्यों में तेजी लाएगी.
 
कैथल जिले के सीवन में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में सैनी ने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, लोगों में जबरदस्त उत्साह है. बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी, वो भी पूर्ण बहुमत के साथ.” मुख्यमंत्री ने शनिवार को गुहला क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के पक्ष में आयोजित रैली को संबोधित किया.

'लोगों को गुमराह करना उनके लिए कोई नयी बात नहीं'
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना के लोगों से किए गए बड़े-बड़े वादों के बारे में हर कोई जानता है. सैनी ने आरोप लगाया, “सत्ता हथियाने के लिए झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना उनके लिए कोई नयी बात नहीं है.” उन्होंने कहा, “पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का ही उदाहरण ले लीजिए. युवाओं को सालाना एक लाख नौकरियां, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये और हिमाचल में मुफ्त बिजली देने के कांग्रेस के वादे का क्या हुआ? क्या उन्होंने इन वादों को पूरा किया.”

'हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों का हश्र जानते हैं'
सैनी ने कहा, “हरियाणा के लोग कांग्रेस के झूठे वादों का हश्र जानते हैं. उनका झूठ यहां नहीं चलेगा.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के “झूठे” वादों के विपरीत बीजेपी जो कहती है, उसे पूरा करती है. हरियाणा में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रति माह 2,000 रुपये की आर्थिक मदद देने और 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है. वहीं, बीजेपी के चुनावी वादों में महिलाओं के लिए हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए दो लाख सरकारी नौकरियां और राज्य के अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी की गारंटी शामिल है.

ये भी पढ़ें: कुमारी सैलजा का नाम लेकर नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला, 'ये CM बनने की चाहत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget