एक्सप्लोरर

कांग्रेस का बड़ा फैसला, बिना CM चेहरे के लड़ेगी हरियाणा विधानसभा का चुनाव

Haryana Assembly Election 2024: अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी इस चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव में उतरेगी.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है. पार्टी इस विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही उतरेगी. यानी चुनाव से पहले पार्टी की तरफ से किसी को भी सीएम फेस घोषित नहीं किया जाएगा. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अजय सिंह यादव ने इस बात की जानकारी दी.

कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने कहा, "कांग्रेस बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के हरियाणा विधानसभा चुनाव में जाएगी. जो विधायक चुनकर आएंगे उनसे पूछा जाएगा और इसके बाद अंतिम फैसला आलाकमान करेगा." इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है. यादव ने ये भी कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी में घबराहट है.

हरियाणा से पहले कांग्रेस ये फॉर्मूला पिछले साल हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था. वहीं अब हरियाणा में भी कांग्रेस ऐसा ही करने जा रही है.

 

कांग्रेस ने किया वादा
इससे पहले रविवार (एक सितंबर) को कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी (कांग्रेस) पांच अक्टूबर के चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो राज्य में सभी लंबित भर्तियां पूरी की जाएंगी. उन्होंने कहा कि लंबित भर्तियों को पूरा करने के अलावा पार्टी एक लाख नयी नौकरियां भी सृजित करेगी, जिसके लिए भर्ती पार्टी की सरकार के पहले साल में ही शुरू हो जाएगी.

'लंबित भर्तियों को करेंगे पूरा'
एक बयान के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस मौजूदा सरकार में लंबित सभी भर्तियों को बिना किसी देरी के पूरा करेगी. इसके साथ ही, कांग्रेस की सरकार बनते ही एक लाख नयी भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू होगी." पुलिस और शिक्षकों के लिए नवीनतम भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा चुनाव होने तक स्थगित कर दी गई है.

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर परीक्षा परिणामों को स्थगित रखा गया है, जिसने हाल ही में राज्य के अधिकारियों को चुनाव समाप्त होने तक परिणामों की घोषणा करने से रोक दिया था.

ये भी पढ़ें

Haryana Election 2024: BJP उम्मीदवारों की लिस्ट कब होगी जारी? मोहन लाल बड़ौली ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget