एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: BJP उम्मीदवारों की लिस्ट कब होगी जारी? मोहन लाल बड़ौली ने किया साफ

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले बैठकों का दौर जारी है. पहली लिस्ट कब जारी होगी, इसको लेकर मोहन लाल बड़ौली की प्रतिक्रिया आई है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि लंबी सूची थी, सभी का सर्वे हो रहा है. नीचे से फीडबैक लिया जा रहा है. कुछ लोगों की नई ज्वाइनिंग भी हुई है, ऐसे में बहुत सारी प्रक्रियाएं अभी चल रही हैं. जैसे ही वो पूरी होंगी, उसके बाद जब भी हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठना होगा, फिर अंतिम फैसला लिया जाएगा. वहीं जब बड़ौली से पूछा गया कि क्या आज लिस्ट आ सकती है, इसपर उन्होंने कहा कि अभी इस प्रकार की कोई संभावना नहीं है.

देवेंद्र बबली की बीजेपी में ज्वाइनिंग पर भी दी प्रतिक्रिया
जेजेपी के बागी विधायक देवेंद्र बबली और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान के बीजेपी में शामिल होने लेकर से पार्टी को क्या मजबूती मिलेगी, इसको लेकर जब मोहन लाल बड़ौली से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब भी कोई जनप्रतिनिधि रहा नेता पार्टी में शामिल होता है तो उससे पार्टी की ताकत बढ़ती है. वहीं देवेंद्र बबली और सुनील सांगवान को टिकट दिए जाने के सवाल पर बड़ौली ने कहा कि किसी की भी ज्वाइनिंग टिकट को लेकर नहीं होती वो पहले पार्टी में आते हैं फिर उनके नाम पर चर्चा होती है. 

क्या कांग्रेस की लिस्ट के बाद आएगी बीजेपी की सूची?
मोहन लाल बड़ौली से पूछा गया कि क्या आपकी पार्टी कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार कर रही है कि उनकी लिस्ट आने के आपकी पार्टी लिस्ट जारी करेगी. इसपर उन्होंने कहा कि वो अगर हम पहले जारी कर देंगे तो कहेंगे कि कांग्रेस का इंतजार नहीं किया और अगर कांग्रेस ने पहले लिस्ट जारी कर दी तो कहेंगे कि इनका इंतजार हो रहा है.

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बयान दिया कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ रहे, इसपर बड़ौली ने कहा कि ये कांग्रेस का कल्चर है वो कार्यकर्त्ता नहीं, नेता के भाव से काम करते हैं. मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता की भावना को समझता हूं. सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 2024 में स्पष्ट बहुमत की सरकार हरियाणा में बने इसके लिए काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: JJP विधायक देवेंद्र सिंह बबली BJP में हुए शामिल, सुनील सांगवान ने भी थामा कमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget