एक्सप्लोरर

हरियाणा में बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस के कई विधायक? BJP चीफ ने कहा- 'पद की इच्छा...'

Haryana Politics: हरियाणा में बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के दावों से नई सियासी अटकलें लगनी शुरू हो गई है. सवाल है कि कांग्रेस का वो कौन नेता है, जो बीजेपी के संपर्क में है.

Haryana Politics: हरियाणा में बीजेपी ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने वाला बयान दिया है. राज्य बीजेपी के प्रमुख मोहन लाल बडोली ने कहा कि कांग्रेस के कई विधायक हैं, जो बीजेपी में आने के इच्छुक हैं.

हरियाणा बीजेपी ने एक्स पर मोहन लाल बडोली का बयान शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ''मैं पहले भी कह चुका हूं कि जो लोग पार्टी में आना चाहते हैं वे बेशक आएं, मगर 2 साल तक लाभ के पद की इच्छा न रखें. पहले पार्टी के लिए काम करें, फिर पार्टी देखेगी.''

इससे पहले मोहन लाल बडोली ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा था कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही जिम्मेदार ठहराया है. सबको पता है कि हरियाणा में कांग्रेस हुड्डा से है.

हुड्डा की ताकत का जिक्र

उन्होंने कहा, ''राहुल हुड्डा को इस बार कोई पद देने वाले नहीं हैं. यदि हुड्डा साइड लाइन हुए तो हरियाणा के कई जिलों में कांग्रेस का बस्ता उठाने वाला कोई नहीं बचेगा.''

बडोली ने पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित बैठक में "मोदी सरकार के 11 वर्ष - संकल्प से सिद्धि तक" के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की. बीजेपी ने कहा, ''इन कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, ऊर्जा और समर्पण का अद्वितीय वातावरण देखने को मिला, जो संगठन की ताक़त और जनभागीदारी का प्रतीक है.''

हरियाणा में 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. पार्टी को 90 में से 37 सीटें मिली. उसे 10 साल बाद राज्य में वापसी की उम्मीद थी. वहीं बीजेपी ने 48 सीटें जीती और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई.

हरियाणा कांग्रेस में आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव कर सकती है. पार्टी को नये अध्यक्ष के साथ ही नेता प्रतिपक्ष चुनना है. इसके लिए पार्टी लगातार बैठकें कर रही है. पि

छले दिनों राहुल गांधी ने भी बैठक के दौरान हरियाणा के नेताओं से कहा ता कि इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है कि कौन किस समूह का हिस्सा है, लेकिन पार्टी के किसी भी काम में कोई गुटबाजी आड़े नहीं आनी चाहिए और अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी.
 

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget