सोनीपत: किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी, हुड्डा बोले, 'अमीर लोगों की...'
Rahul Gandhi News: दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने शादी के लड्डू से लेकर हरियाणा का परंपरागत खाना भी खाया. करीब 45 मिनट तक परिवार के साथ रहे.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार (10 मार्च) को सोनीपत के मदीना गांव में संजय नाम के किसान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे. इससे पहले भी राहुल गांधी किसान संजय के खेत में जीरी की फसल लगाने के लिए आए थे. वहीं, इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बड़े नेता अमीर लोगों की शादी में शामिल होने के लिए जाते हैं, लेकिन एक छोटे से किसान की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे, जिन्होंने एक मिसाल पेश की है.
राहुल गांधी के सोनीपत के मदीना गांव में दौरे के बाद रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''राहुल गांधी अमीर लोगों की शादी में शामिल न होकर गरीबों की शादी में शामिल होकर मिसाल पेश कर रहे हैं.'' इस दौरान करीब 45 मिनट तक राहुल गांधी परिवार के साथ रहे. हुड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा की संस्कृति के बारे में जानकारी ली और परिवार के बारे में हाल-चाल जाना. राहुल गांधी ने शादी के लड्डू से लेकर हरियाणा का परंपरागत खाना भी खाया.
200 रुपए में खरीदा लॉटरी का टिकट, पंचकुला में गार्ड 'कपिल देव' रातों-रात बना अमीर, जीते 1.5 करोड़
ईरान और इजरायल युद्ध पर क्या बोले दीपेंद्र हुड्डा?
रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ईरान और अमेरिका इजरायल युद्ध पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर हिजबुल्लाह और परमाणु हथियार होने का पैमाना युद्ध है तो पाकिस्तान आतंकवाद और परमाणु हथियारों से लैस है. हुड्डा ने कहा, ''अमेरिका में बैठकर ट्रंप ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आर्मी जरनल को दावत दे रहा था.''
LPG और कच्चे तेल की स्थिति देश में खराब- दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ''एलपीजी और कच्चे तेल की स्थिति आज देश में खराब होने जा रही है. अगर एलपीजी और कच्चे तेल की स्थिति ठीक है तो सरकार स्पष्ट करे. जब से देश आजाद हुआ है तब से इंधन खरीदने की शक्ति दिल्ली में बैठे देश के प्रधानमंत्री लेते थे, लेकिन अब
वॉशिंगटन डीसी में बैठे ट्रंप भारत को ईंधन खरीदने को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हैं.
हम तेल कहां से खरीदेंगे, ये फैसला ट्रंप कर रहे- हुड्डा
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''हमें रूस से तेल खरीदना है या फिर वेनेजुएला से, यह फैसला ट्रंप कर रहे हैं. अमेरिका तो अपने हक में फैसला करेगा, भारत के हक फैसला कौन करेगा? यह बात देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ रही है.''
हरियाणा में कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर लग सकती है रोक! मंत्री राजेश नागर का बड़ा बयान
Source: IOCL



























