एक्सप्लोरर

Haryana: भागकर शादी करने वालों पर बनेगा कानून! बीजेपी विधायक ने कर दी ये बड़ी मांग, पढ़ें पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा BJP विधायक राम कुमार गौतम ने विधानसभा में मांग की कि शादी से पहले माता-पिता की अनुमति अनिवार्य हो. साथ ही कलेक्टर रेट्स और बाजार भाव में अंतर खत्म करने पर जोर दिया.

हरियाणा के विधानसभा में मंगलवार (26 अगस्त) को एक नए मुद्दे पर कानून बनाने की मांग की गई. बीजेपी विधायक राम कुमार गौतम (Ram Kumar Gautam) ने विधानसभा में शादियों को लेकर एक अहम प्रस्ताव रखा है. 

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसमें शादी से पहले माता-पिता की अनुमति लेना अनिवार्य हो. सफीदों से विधायक गौतम ने ज़ीरो ऑवर के दौरान यह मुद्दा उठाया और कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह बेहद जरूरी है.

विधायक ने क्यों उठाई यह मांग?

दरअसल विधायक ने ये मांग आज कल के शादियों के बाद हो रहे बढ़ते अपराधों के मद्देनजर उठाया है. पीटीआई के अनुसार, राम कुमार गौतम ने कहा, “आजकल लड़के-लड़कियां घर से भागकर शादी कर लेते हैं, जिससे कई बार माता-पिता आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं.” 

उनका मानना है कि अगर शादी से पहले माता-पिता की अनुमति अनिवार्य की जाएगी, तो ऐसी घटनाओं में कमी आएगी. उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस कानून से परिवारों में सम्मान और सामाजिक संतुलन बना रहेगा.

राम कुमार गौतम का दूसरा मुद्दा

विधायक ने जीरो ऑवर के दौरान जमीन के कलेक्टर रेट्स का मुद्दा भी उठाया है. किसानों की चिंता जाहीर करते हुए उन्होंने कहा कि कई जगहों पर कलेक्टर रेट्स और बाजार भाव में बड़ा अंतर है, जिसे खत्म किया जाना चाहिए. उनके अनुसार, “यदि यह अंतर कम होगा, तो भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी.” गौतम ने इसे किसानों और जमीन खरीदने वालों के हित में बताया.

स्पीकर ने रोका भाषण

गौतम को बोलने के लिए मिला समय खत्म होने के बाद स्पीकर हरविंदर कल्याण ने उन्हें बैठने को कहा. लेकिन जब विधायक ने बोलना जारी रखने की कोशिश की, तो स्पीकर ने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त मुद्दों के लिए उन्हें नोटिस देना होगा. गौतम हाल ही में जननायक जनता पार्टी (JJP) छोड़कर 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget