एक्सप्लोरर

मनीषा हत्याकांड: कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट बोलीं, 'प्रदेश की बागडोर संभालने के लायक...'

Bhiwani Manisha Case: कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदेश में अपराधा की घटनाएं रोज बढ़ रही हैं. इसके लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है.

भिवानी की मनीषा हत्याकांड पर कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी. फोगाट ने कहा कि बीजेपी की सरकार को शर्म से झुक जाना चाहिए. लोगों से माफी मांगनी चाहिए कि हम प्रदेश की बागडोर संभालने के लायक नहीं हैं. जींद में बुधवार (20 अगस्त) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं. सबसे अच्छी बात है कि हमारा समाज एक साथ होकर मनीषा को न्याय दिलाने के लिए बैठा है, ये पॉजिटिव बात है. वरना इस प्रदेश में कुछ भी सकारात्मक माहौल नहीं है. गुंडागर्दी अपने चरम पर है. हर दिन धमकियां मिल रही हैं. हर दिन गोलियां चल रही हैं. आज जो जींद की हालत है, वैसी कभी नहीं थी. 

सरकार अलग-अलग तरकीब लगाती है- फोगाट

इसके आगे उन्होंने कहा कि जब हमने आंदोलन किया था तो हमारे ऊपर भी दबाव था. हमें तोड़ने की कोशिश की गई. अलग-अलग तरकीब अपनाई गई थी. सरकार अलग-अलग तरकीब लगाती है. जाति विशेष में न बंटकर इस मामले में हमारा समाज एक साथ खड़ा है. 

सीएम को अपनी भूमिका निभानी चाहिए- फोगाट

राज्य में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी का दावा करते हुए विनेश फोगाट ने बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "इसके लिए सरासर बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है. मुख्यमंत्री को आगे आकर अपनी भूमिका निभाई चाहिए. उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. उनसे लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें भी हैं. 

सीबीआई करेगी मामले की जांच- सीएम

सीएम नायब सैनी ने बुधवार को ऐलान किया कि परिवार की मांग पर हरियाणा सरकार इस मामले को सीबीआई को सौंपने जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा.

भिवानी में इंटरनेट बंद

बता दें कि मंगलवार को भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाओं को सस्पेंड करने का आदेश दिया था. 

13 अगस्त को खेत में मिला था मनीषा का शव

मनीषा का शव 13 अगस्त को भिवानी के एक खेत में मिला था. वह 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के बारे में पूछताछ करने गई थी. इसके बाद से वह लापता थी.

पोस्टमार्ट रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने बताया था कि दो बार पोस्टमार्टम कराया गया. मनीषा के शरीर में 'जहर' मिला है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget