एक्सप्लोरर

वक्फ बोर्ड बिल पास होने पर दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने बांटी मिठाई, क्या बोले अनीस अब्बासी?

Delhi Politics: वक्फ संशोधन बिल के संसद में पास होने के बाद देश में सियासी माहौल गर्म है. जहां कुछ मुस्लिम संगठन इस फैसले से नाराजगी जता रहे हैं, वहीं कुछ ने खुशी का इजहार किया है.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल के संसद में पास होने के बाद देश में सियासी माहौल गर्म है. जहां कुछ मुस्लिम संगठन इस फैसले से नाराजगी जता रहे हैं, वहीं दिल्ली में मुस्लिम समाज का एक वर्ग खुशी मना रहा है. राजधानी में जुम्मे की नमाज के बाद लोगों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार किया.

दिल्ली के कई इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर जमा हुए. इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और आपस में मुबारकबाद का सिलसिला चला. 

अनीस अब्बासी ने क्या कहा?

भाजपा दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अब्बासी ने कहा, “वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन बिल पास होने के बाद से मुस्लिम समाज में खुशी की लहर है. लोग लगातार फोन कर बधाइयां दे रहे हैं. जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर भी हमने देखा कि लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं.

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास'

अनीस अब्बासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “कुछ लोग देश में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने इस बिल को पास कर मुस्लिम समाज के लिए एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने इसे मुस्लिम समुदाय के हित में उठाया गया बड़ा कदम बताया.

बिल पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक के पारित होने की सराहना की और कहा कि यह कदम सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के सामूहिक प्रयास की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए मददगार होगा जो लंबे समय से हाशिये पर हैं, जिन्हें आवाज उठाने और अवसर दोनों से वंचित रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं की किल्लत बर्दाश्त नहीं' सीएम रेखा गुप्ता का सख्त निर्देश

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget