एक्सप्लोरर

'दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं की किल्लत बर्दाश्त नहीं' सीएम रेखा गुप्ता का सख्त निर्देश

Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी विभागों के प्रमुख अफसरों के साथ शुक्रवार को अहम बैठक की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी.

Rekha Gupta On Corruption: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज (4 अप्रैल 2025) सरकार के सभी विभागों के प्रमुख अफसरों (HODs) के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में जनता से जुड़े काम, सरकारी योजनाओं का असर, बजट खर्च, स्कूल, अस्पताल, बसें और पानी की समस्या जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आदेश दिया कि वे अपनी प्राथमिकताएं तय करें और तय समय पर काम पूरा करें. जिससे लोगों को कोई समस्या ना हो.

सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक में कहा कि जो अधिकारी मेहनत से काम करेंगे, उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन जो लापरवाही करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि जनता की शिकायतों को जल्दी से जल्दी सुलझाने के लिए जन शिकायत व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आदेश दिया  कि वे अगले 100 दिन, 6 महीने और 9 महीने के लिए अपना काम का प्लान बनाएं और यह प्लान एक साफ-सुथरे चार्ट की तरह होगा, जिसमें हर काम की जानकारी होगी. हर विभाग को अपनी प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव को देनी होगी, जिससे यह देखा जा सके कि विभागों का काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं.

बैठक में खासतौर पर अस्पतालों की व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसी भी अस्पताल में जरूरी दवाओं या जांच मशीनों की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या, जलभराव, प्रदूषण और स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द से जल्द सुधार किया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा, “काम की गुणवत्ता और लोगों की सेवा हमारी प्राथमिकता है. सरकार चाहती है कि हर नागरिक को अच्छी सुविधा मिले.”

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाना सरकार का लक्ष्य है. उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता ने हम पर भरोसा किया है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हर वादा पूरा करें. अगर सभी विभाग मिलकर काम करें, तो दिल्ली को मॉडल सिटी बनाया जा सकता है.”

इसे भी पढ़ें: किशोर न्याय बोर्ड में लंबित नियुक्ति का मामला, दिल्ली HC ने सरकार को लगाई फटकार

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget