एक्सप्लोरर

दिल्ली में जलभराव- सीवर की सफाई पर वीरेंद्र सचदेवा ने सरकार पर निशाना साधा, CBI जांच की मांग की

Virendra Sachdeva News: दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव और सीवर की सफाई मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीवर व्यवस्था चरमरा गई है.

Delhi News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में दिल्ली की सीवर व्यवस्था एवं बरसाती पानी की निकासी पूरी तरह चरमरा गई है. हल्की सी बारिश आने पर भी दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1998 के बाद से भारतीय जनता पार्टी का शासन नहीं है,लेकिन समय-समय पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के माध्यम से वे लोक सेवा में समर्पित रहे और छोटे नालों और कालोनियों की नालियों की सफाई उनके कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा से की जाती थी लेकिन बीते दो वर्षों से मुख्य मार्ग और कालोनियों की गलियां में एक बराबर जल भराव की स्थिति देखी जा रही है.

किसी भी सिविक एजेंसियों ने नहीं किया डिसिल्टिंग का काम

सचदेवा ने बताया कि लगातार उत्पन्न हो रही इस स्थिति के अध्ययन के लिए विधायक मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, वरिष्ठ निगम पार्षद संदीप कपूर एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की एक आंतरिक कमेटी का गठन किया गया था, जिन्हें पिछले दो वर्ष से बढ़े जलभराव के कारणों की जांच का काम सौंपा गया था. इस आंतरिक कमेटी ने 20 जून 2024 के आसपास ही उन्हें आगाह किया था कि दिल्ली के नालों एवं नालियों की डिसिल्टिंग का काम न तो दिल्ली सरकार का कोई संबंधित विभाग कर रहा है और न ही दिल्ली नगर निगम ही इस कार्य से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है.

दिल्ली सरकार ने नहीं दिया ध्यान

सचदेवा ने कहा किउन्होंने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार को चेताया भी था कि मानसून को लेकर कोई तैयारी नहीं है. लेकिन दिल्ली सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. वे दिल्ली में नालों की डिसिल्टिंग का काम करवाने के बदले बयानबाजी और झूठे दावे करते रहे. जिसकी पोल 28 जून, 2024 को आई मानसून की पहली बरसात ने ही खोल दी. उस दिन से बरसात से जल भराव का सिलसिला शुरू हुआ है वह अब तक जारी है और स्थिति यह है कि 10 मिनट की बारिश से भी आईटीओ जैसे प्रमुख चौराहे पूरी तरह से जलमग्न हो जाते हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी की नालों की सफाई की जांच के लिये बनाई गयी आंतरिक कमेटी अपना काम करती रही और आज जो तथ्य सामने हैं, वह पुष्टि करते हैं कि दिल्ली में इस वर्ष नालों और नालियों की सफाई पर कोई काम नहीं किया गया है.

 दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में दिल्ली सरकार का सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली नगर निगम यह चार संस्थान नालों और सीवर की सफाई कर सिल्ट निकालने का काम करते हैं. लेकिन सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं दिल्ली जल बोर्ड, जो बड़े नालों एवं सीवर की सफाई का काम देखते हैं उनका एक ट्रक भी नाला गाद सिंघोला खामपुर या अन्य किसी कूड़ा लैंडफिल साइट पर नहीं डाला गया है. वर्तमान स्थिति यह है  कि सिंघोला साइट लगभग बंद है, जिससे साफ पता चलता है कि नाले एवं सीवर की सफाई हो ही नहीं रही है. वहीं, दिल्ली नगर निगम ने जो कुछ आंतरिक नालियों की सफाई की है उसके कुछ सौ ट्रक भलस्वा लैंडफिल साइट पर जरूर गये हैं.

कहां गया 9 लाख मीट्रिक टन गाद?

उन्होंने एक आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में 2021-2022 के आंकड़ों के अनुसार सिंचाई विभाग ने 3 लाख मीट्रिक टन, लोक निर्माण विभाग ने 2 लाख मीट्रिक टन, तीनों दिल्ली नगर निगम ने लगभग 2 लाख मीट्रिक टन, दिल्ली जल बोर्ड ने 40 हजार मीट्रिक टन गाद निकाली थी. अगर इस आंकड़े को आधार मानें तो 2024 में कम से कम 8 से 9 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली जानी चाहिए. ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि सभी विभागों ने गाद निकाली तो यह 9 लाख मीट्रिक टन गाद गई कहां? या फिर इस वर्ष दिल्ली में नालों की सफाई हुई ही नहीं.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली में नाला सफाई में करोड़ों रुपयों के घोटाले का दावा करते हुए दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, ठेकेदार और निचले स्तर के कुछ अधिकारियों के भी इसमें संलिप्तता की बात कही, जिसकी जांच उन्होंने सीबीआई से कराने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि इसी भ्र्ष्टाचार का नतीजा राजेन्द्र नगर का हादसा है. वहीं मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाते हुए कहा, ''केजरीवाल सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और आज यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ दी हैं''. 

इसे भी पढ़ें: Rajendra Nagar Accident: UPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी, वहीं कर रहे पढ़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget