एक्सप्लोरर

'...हकीकत में AAP की नाकामी को दर्शाता है', सौरभ भारद्वाज पर क्यों भड़के वीरेंद्र सचदेवा?

Delhi News: तत्कालीन सरकार के बजट की बची हुई राशि पर सियासत शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने उपलब्धि बताया था. अब बीजपी प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Delhi Politics: दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है. मामला तत्कालीन सरकार के बजट की बची हुई राशि का है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि फरवरी 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने वित्त मंत्री के तौर पर ₹77,000 करोड़ का बजट पेश किया था.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक सौरभ भारद्वाज पूर्ववर्ती सरकार के खजाने में बची ₹2,965 करोड़ की अप्रयुक्त राशि को उपलब्धि बता रहे हैं. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि हकीकत में दिल्ली के विकास और रखरखाव में आप की नाकामी को दर्शाता है. 

वीरेंद्र सचदेवा का सौरभ भारद्वाज पर निशाना

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "तत्कालीन सरकार ने 2024-25 के लिए ₹77,000 करोड़ का बजट पेश किया था. साल के मध्य तक बजट में कटौती कर ₹69,500 करोड़ कर दिया गया. हैरानी की बात है कि आप की निवर्तमान सरकार संशोधित बजट को भी दिल्ली के विकास पर खर्च नहीं कर पाई. दिल्ली सरकार के खजाने में ₹2,965 करोड़ बचे रह गए." उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर दिल्ली के विकास को रोकने का आरोप लगाया. वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने सरकारी खजाने को लूटने का काम भी किया.

अप्रयुक्त राशि को उपलब्धि बताने का मामला

उन्होंने सौरभ भारद्वाज के बयान को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, "अप्रयुक्त बजट राशि को उपलब्धि के रूप में पेश कर रहे हैं." " सचदेवा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा. अब नाकामी को छिपाने के लिए बहाने बना रही है. बता दें कि अप्रयुक्त राशि को उपलब्धि बताने पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अब बीजेपी के वार पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया का इंतजार है. 

ये भी पढ़ें- सदन में AAP पर बरसे मंत्री आशीष सूद, 'हम उंगली उठाने में नहीं नतीजे देने में यकीन रखते हैं'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget