एक्सप्लोरर

सदन में AAP पर बरसे मंत्री आशीष सूद, 'हम उंगली उठाने में नहीं नतीजे देने में यकीन रखते हैं'

Delhi Assembly Session 2025: नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री आशीष सूद ने आम आमदी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम उंगली उठाने में नहीं नतीजे देने में यकीन रखते हैं.

Delhi News: दिल्ली के बिजली और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार काम करने में विश्वास रखती है. विधानसभा में मंत्री आशीष सूद नेता प्रतिपक्ष आतिशी के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा, “हम उंगली उठाने में नहीं, बल्कि नतीजे देने में यकीन रखते हैं. इसी सोच के साथ सरकार ने मात्र 33 दिनों में दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है.”

आशीष सूद ने कहा कि पिछली सरकार की सच्चाई अब झुग्गी-झोपड़ी और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के सामने आ चुकी है. सदन में आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार ने पिछले 10 सालों में अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर सिर्फ वादे किए. उन्होंने दावा किया कि एक दशक के दौरान पूर्ववर्ती सरकार सिर्फ एक कॉलोनी में 1 किलोमीटर सड़क बना पाई. 10 वर्षों के दौरान एक कॉलोनी में महज 2 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई.

सदन में आशीष सूद का बयान

मंत्री ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. लोग आज भी जलभराव और सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं. आशीष सूद ने कहा, "दिल्ली की मौजूदा सरकार का फोकस काम करने पर है. पूर्ववर्ती सरकार का फोकस बहाने बनाने पर था. दिल्ली की जनता ने अब असली विकास और झूठे वादों के बीच का फर्क समझ लिया है. हमारी सरकार वादों के बजाय ठोस कार्यों पर ध्यान दे रही है.”

'दिल्ली के लोगों को नतीजे चाहिए'

उन्होंने आगे कहा कि सरकार जल्द अनधिकृत कॉलोनियों के विकास को लेकर एक ठोस कार्ययोजना पेश करेगी. मकसद दिल्ली की मुख्य कॉलोनियों जैसी सुविधाएं दिलाने का है. मंत्री आशीष सूद के बयान पर विपक्ष की ओर से हंगामा किया गया. हंगामे के बीच उन्होंने साफ कहा कि अब दिल्ली की जनता को नतीजे चाहिए, न कि राजनीतिक बहस. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में MLAs के वेतन-भत्तों की समीक्षा के लिए समिति, अभय वर्मा होंगे अध्यक्ष, कब तक देगी रिपोर्ट?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget