एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव के ‘शौचमहल’ टिप्पणी पर सियासी बवाल, विजेंद्र गुप्ता ने कहा- '3 दिनों में माफी मांगें'

Vijender Gupta News: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को एक पत्र लिखकर 'शौचमहल' टिप्पणी पर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है.

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से सोमवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को एक कड़ा पत्र भेजा गया है जिसमें देवेंद्र यादव से शौचमहल जैसी टिप्पणियों पर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है.

क्या कहा था देवेंद्र यादव ने?

यह विवाद दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कथित सरकारी आवास के नवीनीकरण पर आए एक बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें देवेंद्र यादव ने दावा किया गया था कि स्पीकर के आवास पर ₹2.35 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जिसमें ₹94.69 लाख केवल बाथरूम और शौचालय पर खर्च हुए.

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वेंद्र यादव ने मीडिया को दिए अपने बयान में विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास को “शौचमहल” कहा और उसका पता “9, शमनाथ मार्ग” बताया, जबकि 9, शमनाथ मार्ग तो विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का आधिकारिक आवास नहीं है. साथ ही यह बयान पूरी तरह तथ्यहीन है और बिना किसी पुष्टि के दिया गया है. ऐसे में दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता से तीन दिन के भीतर बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा है.

पत्र में यह भी लिखा गया है कि देवेंद्र यादव खुद दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं, ऐसे में उन्हें स्पीकर के संवैधानिक पद का सम्मान करना चाहिए और राजनीतिक लाभ के लिए उसे निशाना नहीं बनाना चाहिए.

यह पत्र दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की तरफ़ से उनके सचिव विनीत कुमार ने जारी किया है. इस पूरे मामले ने दिल्ली की सियासत में गर्मी बढ़ा दी है और अब निगाहें इस बात पर हैं कि कांग्रेस नेता माफ़ी मांगते हैं या इस विवाद को और आगे बढ़ाते हैं.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में NDMC की अनोखी पहल: ‘सुविधा कैंप’ में 120 से ज्यादा शिकायतों का तुरंत समाधान!

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget