एक्सप्लोरर

दिल्ली में NDMC की अनोखी पहल: ‘सुविधा कैंप’ में 120 से ज्यादा शिकायतों का तुरंत समाधान!

Delhi News: NDMC ने जय सिंह रोड पर एनडीसीसी सेंटर में मासिक 'सुविधा कैंप' आयोजित कर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद हुआ है. इससे समस्याओं का त्वरित समाधान और सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हुई.

Delhi News: दिल्ली में नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने नागरिकों को केंद्र में रखकर पारदर्शी और सहभागी शासन की ओर एक और अहम पहल तैयार की है. जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मासिक 'सुविधा कैंप' में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ, बल्कि सेवाओं की पहुंच भी सहज हुई.

120 से अधिक शिकायतों का हुआ तत्काल निपटारा

इस कैंप में एनडीएमसी के विभिन्न विभागों, जैसे कि सिविल इंजीनियरिंग, बागवानी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, कर, सम्पदा और प्रवर्तन आदि के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. इसमें कुल 120 से अधिक शिकायतें मौके पर ही प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान वहीं कर दिया गया. यह नागरिक सेवाओं के प्रति परिषद की तत्परता और जिम्मेदारी का स्पष्ट उदाहरण है.

जनता से सीधे संवाद का अनूठा अवसर

इस सुविधा कैंप की सबसे बड़ी विशेषता रही आमने-सामने बातचीत की व्यवस्था. नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका ना ही सिर्फ समाधान किया गया, बल्कि कुछ जटिल मामलों में अधिकारियों ने समाधान की संभावित समय-सीमा भी स्पष्ट रूप से बताई.

30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारी रहे मौजूद

करीब 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने विभागाध्यक्षों की देखरेख में विभागीय हेल्प डेस्क पर मौजूद रहे. इस समन्वित प्रयास के कारण शिकायतों के समाधान में ना सिर्फ तेजी आई, बल्कि आमजन को यह भी विश्वास हुआ कि उनका प्रशासन उनकी बात सुनता है.

डिजिटल इंडिया की दिशा में ‘जन सुविधा पोर्टल’ की शुरुआत

एनडीएमसी ने नागरिकों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ‘जन सुविधा पोर्टल’ https://www.ndmc.gov.in/complaints.aspx लॉन्च किया है. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों को अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कराने, उनकी स्थिति जानने और फीडबैक देने की सुविधा देता है. यह पोर्टल 24x7 उपलब्ध है. इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
● एक्स: https://x.com/tweetndmc
● फेसबुक: https://www.facebook.com/ndmcgov
● इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/newdelhimunicipalcouncil
के जरिये भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं करते हैं, ताकि जवाबदेही बनी रहे और समस्याओं का समाधान समयबद्ध ढंग से किया जा सके.

एनडीएमसी अपने सार्वजनिक संवाद को सशक्त बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और प्रत्यक्ष एवं डिजिटल दोनों माध्यमों के ज़रिए कुशल नागरिक सेवाएं प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget