एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद को झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा मामले में साजिश की आरोपों का सामना कर रहे उमर खालिद को दिल्ली की एक कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है. कड़कड़डूमा कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है.

Delhi Riots Conspiracy Case: दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपों का सामना कर रहे जेएनयू के पूर्व स्कॉलर उमर खालिद को राहत नहीं मिली. मंगलवार (28 मई) को दिल्ली की एक अदालत ने खालिद की जमानत याचिका खारिज कर दी. कड़कड़डूमा कोर्ट में एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेयी ने खालिद की याचिका खारिज कर दी. 

परिस्थितियों में बदलाव का हवाला देते हुए 14 फरवरी, 2024 को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी जमानत याचिका वापस लेने के बाद उमर खालिद ने ट्रायल कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल की सुप्रीम कोर्ट की बेंच 14 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करने वाली थी, जब खालिद के वकील वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को सूचित किया कि जमानत याचिका वापस ली जा रही है. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा था, ''परिस्थितियों में बदलाव के कारण हम पीछे हटना चाहते हैं और राहत के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख करना चाहते हैं.'' लेकिन अब कड़कड़डूमा कोर्ट के एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेयी ने उमर खालिद की जमानत याचिका को खारिज कर बड़ा झटका दिया है.

उमर खालिद की कब हुई थी गिरफ्तारी?

बता दें कि उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर आपराधिक साजिश, दंगा, गैरकानूनी सभा के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत कई अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया था. तब से वह जेल में है. निचली अदालत ने सबसे पहले मार्च 2022 में खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद उमर खालिद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसने भी अक्टूबर 2022 में उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपील दायर करनी पड़ी. मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था. सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उसकी याचिका को 14 बार स्थगित किया गया था.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली स्पेशल सेल ने किया लेडी डॉन को गिरफ्तार, काली तंवर पर था 25 हजार का इनाम घोषित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'आपने हमें एक बार फिर...', CJP प्रोटेस्ट पर ये बोल गईं नूपुर शर्मा
'आपने हमें एक बार फिर...', CJP प्रोटेस्ट पर ये बोल गईं नूपुर शर्मा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget