एक्सप्लोरर

दिल्ली: तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर लगाया भगवा झंडा, पुलिस ने हटाया

Delhi News: तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने के मामले में पुलिस का कहना है कि एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. कुछ लड़कों की पहचान भी की गई है.

साउथ ईस्ट दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में आज (2 अप्रैल) दोपहर 1.30 बजे के करीब शोभा यात्रा निकालते हुए एक मस्जिद के वजू खाने के टीन शेड पर दो लड़के चढ़ गए और भगवा झंडा लहराया. कुछ ही देर में बाइक पर मौजूद बीट स्टाफ ने उन्हें देखते ही नीचे उतार लिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है. कुछ लड़कों की पहचान भी की गई है. लेकिन अभी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है. आगे जैसी शिकायत आती है, उस हिसाब से कार्रवाई होगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान मस्जिद के पास निकल रही शोभा यात्रा के दौरान हंगामा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई. आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया.

मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

फिलहाल मौके पर पुलिस टीम तैनात है और स्थिति सामान्य है. मोहम्मद आसिफ ने कहा, ''कुछ लोग यात्रा के दौरान मस्जिद के ऊपर चढ़ गए और जय श्री राम और अन्य नारे लगाने लगे और कुछ लोग भद्दी-भद्दी गालियां भी देने लगे. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. अभी हालात सामान्य है. मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है.''

मस्जिद कमिटी के सदस्य हाजी सादी हाजी ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा, "इस मस्जिद से ही बगल में मौजूद मंदिर तक पानी जाता है लेकिन आज ऐसा हुआ. ऐसे माहौल से तो मर जाना बेहतर है. आज तक ऐसा नहीं हुआ था, मैं 79 साल से यहीं रह रहा हूं."

जानकारी के मुताबिक, शोभा यात्रा में शामिल कुछ युवक DJ ट्रक के सहारे मस्जिद के वजूखाने के टीन शेड पर चढ़ गए. वहां उन्होंने भगवा झंडा लहराया और गदा दिखाते हुए शोरगुल किया. मौके पर मौजूद पुलिस के बीट स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवकों को नीचे उतार लिया, जिससे स्थिति ज्यादा बिगड़ने से बच गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget