एक्सप्लोरर

दिल्ली में एक्टिव है ट्रेन का कन्फर्म टिकट दिलाने वाला गैंग, आप करने वाले हैं ऐसी गलती तो हो जाएं सावधान! 

दिल्ली पुलिस ने ट्रेन टिकट गैंग के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 मोबाइल, 19 बैग, पीड़ितों का एटीएम कार्ड आदि बरामद किया.

Delhi News: अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं और कन्फर्म टिकट पाने की उम्मीद में किसी अंजान शख्स पर भरोसा कर रहे हैं, तो हो जाइए सावधान! नहीं तो आप हो सकते हैं ठगों के अगले शिकार. जी हां, पंजाबी बाग थाने की पुलिस ने ठगों के एक ऐसे गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी पाई है, जो दिल्ली से यूपी-बिहार के गांव जा रहे भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके कैश, मोबाइल, बैग आदि कीमती सामान धोखे से लेकर फरार हो जाते थे. लोगों को झांसा देने के लिए, खुद को रेलवे का टीटीई बताते थे. फिर उनके सामानों और कैश को लेकर चंपत हो जाते थे. 

अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से पुलिस ने 30 मोबाइल, 19 बैग, पीड़ितों का एटीएम कार्ड आदि बरामद किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस गिरोह के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ हैं, बावजूद इसके इन्होंने अब तक इस तरह से लोगों को झांसे में लेकर कई वारदातों को अंजाम दिया है.

फर्जी टीटीई गिरोह के सभी सदस्य बिहार के

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शंकर पंजियार, बबलू, संजय कुमार, अमित, संतोष कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है. यह सभी बिहार के सीतामढ़ी और पेरियार के रहने वाले हैं. इनकी गिरफ्तारी से पुलिस को कई वारदातों का पता चला है, जिसकी छानबीन अभी की जा रही है.

गिरोह के सदस्य पीड़ित को ऐसे लेते हैं झांसे में 

डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक बिहार के रहने वाले एक शख्स ने 4 फरवरी को पंजाबी बाग थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह बिहार स्थित अपने गृह नगर जाने के क्रम में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए इफको चौक पर मेट्रो में सवार हुए था. यात्रा के दौरान चार अज्ञात लोग उनसे मिले, जिन्होंने उसे बताया कि वे भी बिहार जा रहे हैं और उससे बातचीत करने लगे. इसी बीच उनमें से एक शख्स ने कहा कि उनका संपर्क एक टीटीई से है, जो बिहार जाने के लिए कन्फर्म टिकट पाने में उनकी मदद कर सकता है. जिस पर बाकियों ने उसे झांसे में लेने के लिए उन्हें भी कन्फर्म टिकट दिलाने की बात उक्त शख्स से कही. जिस पर वह उनके झांसे में आ गया और कथित टीटीई से मिलने के नाम पर सभी के साथ वह पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर गया.

गोपाल राय बोले- 'दिल्ली के CM अगली तारीख पर अदालत में होंगे पेश, ED के समन का भी देंगे जवाब'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget