एक्सप्लोरर

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मई के महीने में सर्दी का एहसास, बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में मई के तीसरे दिन भी घंटों की बारिश ने लोगों को गर्मी में ठंड का एहसास करा दिया. कई क्षेत्रों में जलजमाव और गड्ढों की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई.

Delhi-NCR Weather News: दिल्ली-एनसीआर में वैसे आमतौर पर मई के महीने में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग बेहाल दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार तो बदलते मौसम ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों में बीते एक-दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने, न केवल गर्मी के दिनों में ठंड का एहसास करा दिया है बल्कि जनजीवन और दैनिक कार्यों में भी अनेक मुसीबतों को बढ़ा दिया है.

मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों तक बारिश की संभावना जताई गई है. मई के तीसरे दिन भी दिल्ली में घंटों की बारिश ने लोगों को गर्मी में ठंड का एहसास करा दिया. दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलजमाव और गड्ढों की वजह से गाड़ियों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई और लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ. सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी और सिविल लाइन सहित अन्य क्षेत्रों में 40 से 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ घंटों तक बारिश हुई.

ऑफिस से लौट रहे लोगों को हुई दिक्कत

वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के नीचे भारी जलजमाव की वजह से दफ्तरों से लौट रहे लोगों को घर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. पानी लगने की वजह से जहां गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ. जर्जर सड़क और गड्ढों से लोग दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचते नजर आए. दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही घंटों की बारिश के बाद कई क्षेत्रों में भीषण जाम की भी स्थिति देखने को मिली. इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी किया गया.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी ये सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जीटीके रोड पर जलजमाव और जाम की वजह से वैकल्पिक रूट प्रयोग करने की सलाह दी गई. दोपहर के समय हो रही लगातार बारिश की वजह से वजीराबाद फ्लाईओवर से तिमारपुर पुलिस स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी गाड़ियों की लगी कतार को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अन्य रूट पर जाने की अपील की. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले कुछ घंटों तक दिल्ली में रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- The Kerala Story: दिल्ली के जेएनयू में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग, SFI ने किया विरोध, हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget