एक्सप्लोरर

Delhi: AIMIM नेता ताहिर हुसैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत, रिहाई मिलेगी या नहीं?

Tahir Husaain News: AIMIM नेता ताहिर हुसैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन अभी भी जेल में रहेंगे. उनपर दंगों की साजिश का आरोप है जिसका फैसला अभी लंबित है.

Tahir Husaain Gets Bail: AIMIM नेता और दिल्ली के पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है, लेकिन इसके बावजूद वे जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे. 

2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान कथित बड़ी साजिश के आरोपों में ताहिर हुसैन पर कई मुकदमे दर्ज हैं. इस आरोप में हिरासत में रखा गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 6 मार्च 2020 को गिरफ्तार किया था. हालांकि कोर्ट ने यह कहते हुए उन्हें जमानत दी है कि उन्होंने पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आधी सजा काट ली है.

कई संगीन आरोपों का सामना कर रहे ताहिर हुसैन
ताहिर हुसैन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दंगों की साजिश, आगजनी, दुकानों में आग लगाने और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. उनके खिलाफ दंगों की साजिश के अलावा अन्य सभी मामलों में चार्ज फ्रेम हो चुका है. हालांकि, दंगों की साजिश का मामला अदालत में लंबित है, जिस कारण उनकी रिहाई संभव नहीं हो सकी.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ताहिर हुसैन
चुनावी हलफनामे के अनुसार, ताहिर हुसैन के पास कुल 9.27 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी की संपत्ति को मिलाकर यह आंकड़ा 18.71 करोड़ रुपये तक पहुंचता है. बैंक खातों में जमा राशि कम होने के बावजूद उन्होंने बॉन्ड में करीब 33 लाख रुपये का निवेश किया है. उनके पास कुल 42.55 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 43.85 लाख रुपये की चल संपत्ति बताई गई है. अचल संपत्ति की बात करें तो ताहिर हुसैन के पास 8.85 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 9.01 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

जेल से बाहर आने की राह मुश्किल
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिलने के बावजूद ताहिर हुसैन के लिए जेल से बाहर आना आसान नहीं होगा दंगों की साजिश से जुड़े मामले में वे अभी भी आरोपी हैं और इस केस में अदालत का फैसला आने तक उनकी रिहाई संभव नहीं लग रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget