एक्सप्लोरर

DPS द्वारका फीस विवाद, दिल्ली HC ने 100 अभिभावकों की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने याचिका कर्ताओं और स्कूल प्रशासन के वकीलों की दलीलों के सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा है.

DPS Dwarka Fee Dispute Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका के खिलाफ करीब 100 अभिभावकों द्वारा दाखिल याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में स्कूल द्वारा ज्यादा फीस वसूलने का आरोप लगाया है, वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में दिल्ली के उपराज्यपाल से स्कूल के अधिग्रहण करने की भी मांग की गई है. दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने याचिका कर्ताओं और स्कूल प्रशासन के वकीलों की दलीलों के सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा है.

अभिभावकों ने दी दिल्ली HC को जानकारी 

दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान दलील दी गई कि शिक्षा विभाग ने गुरुवार को एक आदेश पारित कर DPS द्वारका को निर्देश दिया है कि वह उन छात्रों को दोबारा स्कूल में दाखिला दे. जिनके नाम फीस न भरने के कारण काट दिए गए थे.

वहीं शिक्षा विभाग ने यह भी कहा कि छात्रों के खिलाफ कोई भी एक्शन ना लिया जाए और उन्हें नियमित क्लास अटेंड करने दिया जाए. वहीं कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि स्कूल शिक्षा को कमर्शियल बन चुका है और फायदा कमाने की आड़ में लगातार अनियमितताएं कर रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा कि एजुकेशन विभाग के निर्देश के बावजूद स्कूल के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

स्कूल प्रशासन ने लगाया आरोप 

दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान स्कूल प्रशासन की तरफ से कोर्ट को जानकारी दी गई कि स्कूल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील के खिलाफ एक याचिकाकर्ता ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि अभिभावकों की तरफ से पेश वकील ने मामले के सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया कि वह इस शिकायत का समर्थन नहीं करते और यदि शिकायत किसी द्वारा कराई गई है तो इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया था अहम सुझाव 

दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका में फीस विवाद के मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में पेश अभिभावकों को यह सुझाव दिया था कि वह फीस की 50% राशि जमा कर दें जो याचिका के अंतिम फैसले पर निर्भर होगा. हालांकि कोर्ट द्वारा दिए गए इस सुझाव को अभिभावकों ने मानने से मना कर दिया था. 

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिक्षा विभाग ने मई 2023 में DPS द्वारका को 2022-23 सत्र की अतिरिक्त और बिना किसी प्रमाण के बढ़ी फीस वापस करने का निर्देश दिया था. इसके अलावा विभाग ने छात्रों को किसी भी प्रकार से उनके पढ़ाई में नुकसान न होने देने के भी निर्देश दिए थे.

ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में याचिकाकर्ताओं ने यह सवाल उठाया है कि जब शिक्षा विभाग को स्कूल की अनिमितताओं की जानकारी है. तो संविधान के आर्टिकल 293AA के तहत उपराज्यपाल की अनुमति लेकर डीपीएस द्वारका का अधिग्रहण क्यों नहीं कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget