एक्सप्लोरर

सरदार राजा इकबाल सिंह ने उठाया दिल्ली की सड़कों पर आवारा पशुओं मुद्दा, AAP पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Politics: दिल्ली में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है. इससे नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है. इस समस्या के पीछे अवैध डेयरी माफिया का हाथ है.

Sardar Raja Iqbal Singh: दिल्ली में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है, जिससे नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है. दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार और निगम प्रशासन की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने की समस्या दिन पर दिन गंभीर रूप लेती जा रही है और इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना पड़ रहा है. सड़कों पर आवारा पशुओं की मौजूदगी के कारण कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है.

 पशुओं की समस्या के पीछे की वजह

सरदार राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार अवैध डेयरी माफिया के साथ मिली हुई है, जिससे निगम प्रशासन आवारा पशुओं के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा बनाई गई टास्क फोर्स भी कार्रवाई के नाम पर महज़ खानापूर्ति कर रही है.

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की कार्यशैली झूठ बोलना और झूठे वादे करना है. दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी की झूठी गारंटियों से तंग आ चुकी है. उन्होंने अपने लगभग दो वर्ष के निगम कार्यकाल में दिल्लीवासियों की सुविधा के लिए एक भी कार्य नहीं किया है.

वहीं इन आरोपों की सच्चाई जानने के लिए दिल्ली के अलग अलग इलाकों के लोगों से एबीपी लाइव की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि आवारा पशु आम जन के लिए मौत का कारण भी बनता है जिसपर MCD कड़ी कार्रवाई करें. 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में लाखों की लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget