एक्सप्लोरर

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में लाखों की लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा लिया है. लूट की रकम में से करीब 20 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं.

Delhi Crime News: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में 4 दिसंबर को हुई एक लूट की वारदात को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूट की रकम में से करीब 20 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं.

दरअसल 4 दिसंबर को ये मामला उस समय सामने आया जब रवि कुमार शाह नाम का एक शख्स जो ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए कैश कलेक्शन का काम करता था और कैश को बैंक में जमा करवाता था उसके साथ लूट की सनसनीखेज वारदात हुई. रवि ने 6-7 स्टोर्स से पैसे कलेक्ट किए और वो बैंक में जमा करने जा रहा था. तभी रास्ते में तीन-चार लड़कों ने उसे रोककर उसका गला घोंटकर 22 लाख रुपये लूट लिए. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली.

पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद जांच शुरू की और जांच में ये सामने आया कि आरोपियों को रवि की मूवमेंट की जानकारी थी. वे पहले से ही उसकी रेकी कर चुके थे और ये जानते थे कि रवि के पास बड़ी रकम होती है. पुलिस ने गंभीरता से इस मामले की जांच की. तफ्तीश के दौरान ये पता चला कि आरोपियों में से कुछ स्थानीय डिलीवरी बॉयज हैं. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार से आरोपियों को ट्रैक किया और महज 6-7 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस ने बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया और लूट की रकम में से करीब 20 लाख रुपये बरामद कर लिए.

इसके अलावा लूट के दौरान इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की. पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि आरोपी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए काम कर चुके थे और उन्हें रवि के कैश कलेक्शन और रूट की पूरी जानकारी थी. गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋतिक, नवल, आफताब, विकास और संजय सिसोदिया है.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि आफताब और विकास को रवि के कैश कलेक्शन के पैटर्न की पूरी जानकारी थी. उन्होंने नवल और ऋतिक को जानकारी दी, जिन्होंने संजय को शामिल कर वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की. वारदात से पहले तीन दिनों तक रवि की गतिविधियों पर नजर रखी गई और 4 तारीख को वारदात को अंजाम दे डाला. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा पर चौतरफा हमलों के बीच अमनातुल्लाह खान का बड़ा बयान, 'क्या आप हमारी पार्टी को...'
राघव चड्ढा पर चौतरफा हमलों के बीच अमनातुल्लाह खान का बड़ा बयान, 'क्या आप हमारी पार्टी को...'
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली-NCR, कई राज्यों में कांपी धरती, लोग घरों से निकले
Delhi News: दिल्ली के कालकाजी में पानी का संकट! जल बोर्ड की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान
दिल्ली के कालकाजी में पानी का संकट! जल बोर्ड की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान
दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब, क्या लागू होंगे GRAP के प्रतिबंध? आया बड़ा अपडेट
दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब, क्या लागू होंगे GRAP के प्रतिबंध? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi
Bharat Ki Baat: ट्रंप का सबसे बड़ा भ्रम आज टूटेगा! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget