एक्सप्लोरर

Waqf Bill: बिहार के चुनाव पर वक्फ बिल का असर? AAP सांसद संजय सिंह ने किया बड़ा दावा

Waqf Amendment Bill: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि विवाद खड़ा करने के लिए वक्फ बिल लाया गया है, इसके अलावा इसका कोई मकसद नहीं है.

Sanjay Singh On Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के बीच नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी के साथ केंद्र की सत्ता में शामिल अन्य पार्टियों को भी घेरा है. उन्होंने कहा है कि इस बिल का एकमात्र मकसद विवाद खड़ा करना है. 

'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा, "यह एक नाजायज बिल है, जिसका मकसद देश में झगड़ा कराना है. इसे बिहार और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लाया गया है. जब 2013 में पहले एक बिल पास हो चुका है, जिसका बीजेपी ने खुद ही समर्थन किया था. अब ये बिल क्यों लेकर आ रहे हैं?'' 

'विवाद खड़ा करने के अलावा बिल का कोई मकसद नहीं'

AAP नेता ने आगे कहा, ''जब आपने खुद कह दिया कि 100 फीसदी देश की वक्फ की संपत्तियां डिजिटाइज्ड हैं, ऑनलाइन हैं तो फिर आप छह महीने तक कागज क्यों मांग रहे हो? इसका मतलब साफ है कि ये विवादों को खड़ा करने के लिए बिल लाया गया है, इसके अलावा इसका कोई मकसद नहीं है.''  

'बिल का समर्थन करने वालों को इतिहास माफ नहीं करेगा'

जब उनसे पूछा गया कि वक्फ बिल का जेडीयू ने भी समर्थन किया है, इस पर आपका क्या कहना है? इस पर 'आप' सांसद ने कहा, ''ये सारे लोग पाप और अपराध में इनके साथ शामिल हैं और इतिहास इनको माफ नहीं करेगा.'' 

अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा?

दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और 'आप' के विधायक अमानतुल्लाह खान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बिल को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''यह गुंडागर्दी और तानाशाही है. ये वक्फ की जमीनों को कब्जा करना चाहते हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने बताया 123 प्रॉपर्टी का यह क्या करने वाले हैं. दिल्ली गेट, जोर बाग, कब्रिस्तान, पार्लियामेंट हाउस की मस्जिद, यह सबको कब्जा कर लेंगे. रेवेन्यू रिकॉर्ड में बहुत सारी प्रॉपर्टी हैं जो वक्फ में चढ़ा हुआ नहीं है. इनको ये कब्जा कर लेंगे.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget