एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद का अरविंद केजरीवाल पर निशाना, 'सलमान खान-सैफ अली खान की चिंता लेकिन...'

Imran Masood News: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि जब दिल्ली के जहांगीरपुरी में दंगा हो रहा था और सरेआम गोलियां चल रही थीं, तो उस पर अरविंद केजरीवाल ने एक लफ्ज़ नहीं बोला था.

Imran Masood On Arvind Kejriwal: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब देशभर में राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें फिल्मी सितारों सलमान खान और सैफ अली खान की चिंता है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के गरीब मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है.

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना को लेकर केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा. आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक केजरीवाल ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर बीजेपी नीत केंद्र सरकार की आलोचना की. 

इमरान मसूद का अरविंद केजरीवाल पर तंज

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''जब बीजेपी की डबल इंजन सरकार सैफ अली खान जैसी मशहूर हस्ती की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो आम नागरिक क्या उम्मीद कर सकते हैं?'' मसूद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ''मुंबई में कानून व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े होते हैं. लेकिन दिल्ली के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते.''

इमरान मसूद ने जहांगीरपुरी दंगे का भी किया जिक्र

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने आगे कहा, ''जब जहांगीरपुरी में दंगा हो रहा था और सरेआम गोलियां चल रही थीं, तो उस पर इन्होंने एक लफ्ज़ नहीं बोला. अगर केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जहांगीरपुरी में जाकर बैठ जाते, तो इतना नुकसान न हुआ होता.'' उनका कहना था कि जब बिलकिस बानो के गुनहगारों को फूल-मालाएं पहनाई जा रही थीं, तो आप के नेता जवाब देने से भी बच रहे थे

केजरीवाल को दिल्ली के मुसलमानों की चिंता नहीं हुई-  इमरान मसूद

लोकसभा सांसद मसूद ने दावा किया, ''सीएए के समय जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बच्चों पर लाठियां चलाई जा रही थीं, तो केजरीवाल एक शब्द बोलने को तैयार न थे. तब उन्हें दिल्ली के मुसलमानों की चिंता नहीं हुई. निजामुद्दीन मरकज पर ताला लगाने की बात हुई तो आप खामोश रहे.''

उन्होंने आगे कहा, ''कमाल की बात है कि आज आम आदमी पार्टी के मुखिया को सलमान खान और सैफ अली खान की चिंता हो रही है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ''केजरीवाल को दिल्ली के गरीब मुसलमानों की कोई चिंता नहीं है. आज आप का चेहरा सबके सामने उजागर हो गया है.''

ये भी पढ़ें: Saurabh Bharadwaj Net Worth: सौरभ भारद्वाज ने दाखिल किया चुनावी हलफनामा, 5 सालों में कितनी बढ़ी संपत्ति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
मानसून सत्र और CJP के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों को दी ये सलाह
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस के बीच आज हल्की बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget