एक्सप्लोरर

Saurabh Bharadwaj Net Worth: 5 सालों में कितनी बढ़ी सौरभ भारद्वाज की संपत्ति? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

Saurabh Bharadwaj Property: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया है कि संपत्ति में कितनी वृद्धि हुई है.

Saurabh Bharadwaj Net Worth: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है. नामांकन दाखिल करने के साथ सौरभ भारद्वाज का एफिडेविट भी सामने आया है. उनके द्वारा फाइल की गई एफिडेविट के अनुसार बीते 5 साल के दौरान मंत्री सौरभ भारद्वाज की संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी हुई है.

बीते पांच सालों के दौरान सौरभ भारद्वाज की चल संपत्ति में क़रीब 5 लाख की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अचल संपत्ति (पुश्तैनी घर में हिस्सेदारी) की क़ीमत 9 लाख बढ़ी है.  सौरभ भारद्वाज के चुनावी एफिडेविट के अनुसार उनकी चल संपत्ति कुल 26 लाख है, जबकि अचल संपत्ति (पुश्तैनी घर) में 85 लाख की हिस्सेदारी है. 

पांच साल पहले कितनी थी कुल संपत्ति?

वहीं सौरभ भारद्वाज द्वारा 5 साल पहले 2020 के चुनाव में फाइल एफ़ेडेविट के अनुसार, सौरभ भारद्वाज की चल संपत्ति कुल 21.55 लाख थी और अचल संपत्ति (पुश्तैनी घर में हिस्सेदारी) की क़ीमत 76 लाख रुपये थी. यानि इन पांच सालों में क़रीब 14 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. 

वहीं नामांकन दाखिल करने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अपनी जीत को लेकर जनता की तरफ से आश्वस्त हैं. जनता बहुत कुछ नहीं चाहती है. लोगों को यह गलतफहमी है कि जनता पता नहीं क्या चाहती है? जनता आपकी परेशानियां भी समझती है. जहां भी शहर होंगे, वहां पानी, बिजली और सड़कों के मसले हमेशा रहते हैं. मसले आते हैं और वह हल भी होते हैं. जनता चाहती है कि उनका विधायक उनकी परेशानियों को सुने और उनका समाधान करें.

सौरभ भारद्वाज दाखिल किया नामांकन

ग्रेटर कैलाश विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कालकाजी मंदिर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर शुभ कार्य से पहले भगवान की पूजा अर्चना करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमारे गांव की तो परंपरा है कि अगर हम एक गाड़ी भी खरीदते हैं तो पहले कालका जी मंदिर में आकर पूजा करते हैं उसके बाद उस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में ढाई लाख रुपये की लूट के मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'

वीडियोज

Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News
सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भारत में वैवाहिक बलात्कार पर पतियों को सजा क्यों नहीं...', मैरिटल रेप पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
Embed widget