एक्सप्लोरर

'2025 चुनाव में AAP का जहाज...', रामनिवास गोयल के चुनाव नहीं लड़ने पर क्या बोले देवेंद्र यादव?

Delhi Politics: शाहदरा सीट से विधायक रामनिवास गोयल ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. देवेंद्र यादव ने इसे लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.

Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी जमकर हो रही है. विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल (Ram Niwas Goel) के चुनाव नहीं लड़ने पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को घेरा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि रामनिवास गोयल का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला आप नेतृत्व के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि रामनिवास गोयल को अरविन्द केजरीवाल की हार का आभास हो गया है.

देवेंद्र यादव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का जहाज डूबने जा रहा है. उन्होंने कहा कि 60 से अधिक विधानसभाओं का सफर पूरा कर चुकी दिल्ली न्याय यात्रा से घबराई आम आदमी पार्टी को अगले साल विधानसभा चुनाव में हार निश्चित दिख रही है. बता दें कि शाहदरा सीट से विधायक रामनिवास गोयल ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से अलग होने की बात कही है.

रामनिवास गोयल के राजनीतिक 'सन्यास' पर क्या बोले देवेंद्र यादव? 

रामनिवास गोयल ने लिखा है कि पिछले 10 वर्षों में एक विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर कुशलतापूर्वक अपना दायित्व निभाया और आगे भी आम आदमी पार्टी में तन मन धन से बना रहूंगा. विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने अरविंद केजरीवाल को घेरा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में अरविन्द केजरीवाल की तानाशाही के आगे किसी का वजूद नहीं है.

वहीं रामनिवास गोयल के चुनावी राजनीति से अलग होने को अरविंद केजरीवाल ने भावुक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते गोयल ने अभी कुछ दिन पहले राजनीतिक सन्यास की इच्छा जाहिर की थी. रामनिवास गोयल का मार्गदर्शन वर्षों तक सदन के अंदर और बाहर मिलता रहा. आप संयोजक ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का सम्मान किया. 

ये भी पढ़ें-

मेट्रो की केबल चोरी मामले में हमलावर AAP, अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से पूछे ये सवाल

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget