एक्सप्लोरर

'जितने मामले दर्ज करने हैं कर लें लेकिन हम झुकेंगे नहीं', BJP पर मनीष सिसोदिया का निशाना

Manish Sisodia News: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले बीजेपी ये बताए कि होली पर मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था वो कहां है?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. इस बीच आप नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि केंद्र सरकार ने स्कूल भवन और कक्षाओं के निर्माण के मामले में मेरे और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. 

हम बीजेपी के सामने नहीं झुकेंगे- सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा, "मैं बीजेपी और केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं- जितने मामले दर्ज करने हैं, दर्ज कर लें. चाहे वह मेरे खिलाफ हो, सत्येंद्र जैन के खिलाफ हो, आतिशी के खिलाफ हो, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हो या किसी और आप नेता के खिलाफ हो, हम बीजेपी के सामने झुकेंगे नहीं. लेकिन पहले यह जवाब दें कि कल होली है. आपने दिल्ली के परिवारों को जो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, वह कहां है? बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने वादा किया था, वह कब पूरा करेंगे?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सेंट्रेल विजिलेंस कमिशन ने 17 फरवरी 2020 की रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम्स के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया था. 2000 करोड़ के कथित घोटाले में साल 2022 में दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने कथित घोटाले की जांच की सिफारिश की और मुख्य सचिव को एक रिपोर्ट सौंपी. जुलाई 2019 में बीजेपी नेता हरीश खुराना और कपिल मिश्रा ने इस कथित घोटाले में मामला दर्ज कराया था. कथित घोटाला करीब 12 हजार 748 क्लासरूम्स के निर्माण से जुड़ा है. 

दिल्ली के लोगों से किए वाले पूरा करने में बीजेपी की दिलचस्पी नहीं- सौरभ भारद्वाज

वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ़ षडयंत्र रच रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में कोई दिलचस्पी या इरादा नहीं है. इनका एकमात्र एजेंडा लोगों की आवाज़ दबाने के लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ़ षडयंत्र रचना है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget