एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली में होली की सुबह बारिश कर सकता है खेल, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम?

Delhi Weather: 14 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी. इस बीच दिल्ली के मौसम को लेकर आईएमडी ने अनुमान जताया और बताया कि कल मौसम कैसा रह सकता है.

दिल्ली के लोगों को होली के दिन सुबह हल्की बारिश या बूंदाबूंदी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने इसका अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार (13 मार्च) को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है.

दिल्ली में शाम पांच बजे 49 फीसदी ह्यूमिडिटी

गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे ह्यूमिडिटी 49 फीसदी थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शाम छह बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

सीएम ने आशा किरण आश्रय गृह में बच्चों के साथ मनाई होली

इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आशा किरण आश्रय गृह में बच्चों के साथ होली मनाई और कहा कि सरकार बच्चों के अभिभावक के रूप में उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करेगी. दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रवींदर इंद्राज सिंह के साथ मुख्यमंत्री गुप्ता ने बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट बांटी. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अधिकारियों को आश्रय गृह की सभी कमियों को दूर करने और यहां सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहिणी स्थित आश्रय गृह में उसकी निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस आश्रय गृह का संचालन करने वाले समाज कल्याण विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाएगा.  मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समाज कल्याण मंत्री से आश्रय गृह परिसर में स्थित पार्क को बेहतर उपकरणों से उन्नत करने को कहा है. सीएम ने कहा, ‘‘ मैं व्यक्तिगत रूप से इस आश्रय गृह की देखरेख करूंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चों को उचित देखभाल मिले और सरकार निकट भविष्य में यहां औचक निरीक्षण करेगी.’’ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget