एक्सप्लोरर

MCD School: दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में लागू हुई पीरियड व्यवस्था, हर विषय के लिए होगा अलग शिक्षक

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के प्राइमरी स्कूलों में पीरियड व्यवस्था लागू कर दी गई है अब नगर निगम के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अलग-अलग विषय अलग-अलग शिक्षकों द्वारा पढ़ सकेंगे.

MCD School Period System Implemented: राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम की ओर से प्राइमरी स्कूल संचालित से किए जाते हैं. जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक छात्र पढ़ाई करते हैं और निगम के प्राइमरी स्कूलों में प्रत्येक क्लास में एक ही क्लास टीचर छात्रों को पढ़ाता है. नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक हर एक कक्षा में क्लास टीचर छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान समेत सभी विषय पढ़ाते हैं. वहीं दूसरी तरफ सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में हर एक विषय के लिए अलग शिक्षक होता है और हर घंटे अलग-अलग विषय की क्लास लगती है जिसे अलग-अलग शिक्षक द्वारा लिया जाता है.

सीनियर सेकेंडरी स्कूल छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक होते हैं जिसमें पीरियड के हिसाब से कक्षाएं लगती हैं. जबकि निगम के स्कूलों में पीरियड के मुताबिक कक्षा नहीं लगती लेकिन अब दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में भी पीरियड व्यवस्था लागू कर दी गई है. निगम के शिक्षा विभाग में सभी विद्यालयों में पीरियड व्यवस्था को लागू कर दिया है. यानी कि अब प्राइमरी स्कूलों में भी पीरियड के मुताबिक कक्षाएं चलाई जाएंगी. नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक निगम के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अलग-अलग विषय अलग-अलग शिक्षकों द्वारा पढ़ सकेंगे.

अब हर विषय के लिए अलग शिक्षक होगा

निगम के स्कूलों में इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद एक शिक्षक एक कक्षा में सभी विषय ना पढ़ा कर अलग-अलग कक्षाओं में सिर्फ एक विषय पढ़ाएंगे यानी कि हर एक विषय के लिए अलग-अलग शिक्षक होगा जिसके पीरियड के मुताबिक वह छात्रों को क्लास में पढ़ाएंगे. इसके साथ ही सभी निगम के स्कूलों में एक समान मासिक पाठ्य योजना के आधार पर शिक्षण कार्य किया जाएगा. जिससे कि यदि किसी छात्र का एक निगम विद्यालय से दूसरे निगम विद्यालय में ट्रांसफर होता है, तो उस छात्र की पढ़ाई किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं होंगी.

Delhi Police Commissioner: संजय अरोड़ा ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार, कहा- पुलिसिंग के नए मानक स्थापित करेंगे

कमजोर छात्रों को एक्स्ट्रा क्लास में मिलेगी मदद 

इतना ही नहीं निगम के शिक्षा विभाग ने पढ़ाई में कमजोर छात्रों को भी चिन्हित कर उन्हें एक्स्ट्रा मदद करने के बारे में योजनाएं तैयार की है जिसके लिए छात्रों को एक्स्ट्रा क्लास लेकर पढ़ाया जाएगा, जिससे कि छात्रों की शिक्षा में सुधार होगा. इसके साथ ही इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद निगम के सभी स्कूलों में सभी शिक्षकों को इस पाठ्यक्रम के अनुसार सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी जिससे कि वह निगम के स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं में छात्रों को इस योजना के अंतर्गत पढ़ा सके. निगम का मानना है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद छात्रों को अच्छे से पढ़ाई करने में मजा आएगा, वह एक ही शिक्षक से पूरा दिन पडने पर बोर नहीं होंगे और वह खुश होकर पढ़ाई करेंगे. शिक्षकों के लिए भी सिर्फ एक विषय पर कंसंट्रेट कर के सभी छात्रों को पढ़ाने में अच्छा लगेगा.

Delhi News: दिल्ली सरकार का एलान- मजदूरों के हेल्थ चेकअप के लिए शुरू होगी 'डॉक्टर ऑन व्हील्स' योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget