दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के बैनर तले कश्मीरी गेट पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर कांग्रेस से मलीला मैदान में होने वाली महारैली को दीपावली तक स्थगित करने की मांग की है.

दिल्ली में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के बैनर तले कश्मीरी गेट पर व्यापारियों ने प्रदर्शन कर कांग्रेस से 1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को स्थगित करने की मांग की. व्यापारियों का कहना है कि वे रैली के विरोध में नहीं हैं, लेकिन राजनीतिक दलों को यह ध्यान रखना चाहिए कि त्योहारों के दौरान कारोबार प्रभावित न हो. प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने मांग की कि 20 लाख व्यापारियों की पुकार को ध्यान में रखते हुए महारैली दीपावली के बाद आयोजित करने पर विचार किया जाए.
व्यापारियों के मुताबिक, छह नवंबर को धनतेरस है और इससे ठीक पांच दिन पहले दिल्ली में महारैली आयोजित होने से कारोबार प्रभावित होने की आशंका है. उनका कहना है कि रैली में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और जाम की स्थिति बन सकती है. इससे दूसरे शहरों से आने वाले व्यापारी बाजारों तक नहीं पहुंच पाएंगे और त्योहारों के दौरान दिल्ली के कारोबार को भारी नुकसान हो सकता है.
पहले ही प्रोटेस्ट में हो चुका 3000 करोड़ का नुकसान
व्यापारियों ने कहा रामलीला मैदान की कैपेसिटी 50 लाख लोगों की है और ऐसे में अगर 10 लाख लोग इस रैली में पहुंचेंगे तो कहीं ना कहीं आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे. सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ेगा जाम की समस्या उत्पन्न होगी. कारोबारी और आम जनता इस जाम से बचने के लिए मार्केट में नहीं आएंगे, जिससे कारोबारबुरी तरह से प्रभावित होगा. पहले ही 25 दिनों के प्रोटेस्ट में करें 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान हो चुका है. अगर ये रैली हुई तो करीब दस हजार करोड़ का नुकसान होगा.
जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?
रैली को दीपावली के बाद तक स्थगित करने की मांग
यह प्रोटेस्ट सीटीआई के बैनर तले किया गया है. सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली से दिल्ली का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित होगा. तमाम ऐसी मार्केट है, जहां पर लोग आने से बचेंगे क्योंकि रैली की वजह से सड़कों पर वेरिकेडिंग की जाएगी, वाहनों को आने से रोका जाएगा जिसकी वजह से कारोबार प्रभावित होगा. इसलिए हमने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मांग की है कि वह इस रैली को स्थगित करें और दीपावली के बाद वह रैली आयोजित करें, जिससे व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी.





















