एक्सप्लोरर

Delhi Police Commissioner: संजय अरोड़ा ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार, कहा- पुलिसिंग के नए मानक स्थापित करेंगे

Delhi News: पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालने के बाद संजय अरोड़ा ने कहा कि पुलिस सिस्टम में दिल्ली पुलिस नए मानक स्थापित करेगी.

Delhi Police Commissioner Sanjay Arora: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सीनियर अधिकारी संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद का कार्यभार संभाला. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अरोड़ा के जय सिंह मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया. दिल्ली के पुलिस प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले ट्वीट में अरोड़ा ने कहा कि बल पुलिस व्यवस्था में नए मानक स्थापित करेगा.

उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (अकाउंट) से ट्वीट किया, “आज, मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला. दिल्ली पुलिस की समृद्ध विरासत राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च नागरिक सेवाओं और बलिदानों से परिपूर्ण है. मुझे विश्वास है कि साथ मिलकर हम इस भावना को आगे बढ़ाएंगे और पुलिसिंग (पुलिस व्यवस्था) के नए मानक स्थापित करेंगे.”

Sarojini Nagar Market: सरोजनी नगर मार्केट के 18 एंट्री गेट बंद होने से दुकानदार-व्यापारी परेशान, केंद्रीय मंत्री से करेंगे मुलाकात

1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना के रिटायर होने के बाद केंद्र सरकार ने 57 वर्षीय अरोड़ा को रविवार को दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया था. दिल्ली पुलिस के आयुक्त के तौर पर अरोड़ा की नियुक्ति केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उनके तमिलनाडु से एजीएमयूटी में अंतर कैडर प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देने के बाद की गई.

दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और उसके अधिकारी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित क्षेत्र (एजीएमयूटी) कैडर के होते हैं. उन्होंने तमिलनाडु पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी हैं, जिसका गठन चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ने के लिए किया गया था और इस कार्यकाल के दौरान उन्हें बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 2002 और 2004 के बीच कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया.

संजय अरोड़ा को पिछले साल अगस्त में आईटीबीपी का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया था. उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी अपनी सेवाएं दीं. अधिकारियों ने कहा कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के उदय के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अरोड़ा ने विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लिट्टे ने श्रीलंका में तीन दशकों तक एक तमिल राष्ट्र के लिए अलगाववादी युद्ध का नेतृत्व किया था.

Delhi Liquor Policy: दिल्ली में सोमवार को होटल, क्लब और बार में नहीं परोसी गई शराब, कई ठेके भी रहे बंद, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget