एक्सप्लोरर

Delhi: वोकल कॉर्ड निकाले जाने के बाद भी बोल सकेंगे मरीज, AIIMS और IIT ने मिलकर बनाया स्पेशल डिवाइस

Delhi AIIMS: अब वोकल कॉर्ड निकाले जाने के बाद भी गले के कैंसर के मरीज बोल सकेंगे. एम्स और आईआईटी ने मिलकर ऐसा उपकरण बनाया है. अब तक 20 मरीजों को को यह उपकरण लगाया जा चुका है.

Delhi News: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है, जिससे गले के कैंसर के उपचार के चलते अपना वॉयस बॉक्स या वोकल कॉर्ड गंवाने वाले मरीज अब आसानी से बातचीत कर सकेंगे. प्लास्टिक से बने इस देसी वॉल्व की मदद से लोग बोल सकेंगे. इसे बनाने में बेहद कम खर्च आता है और ये मामूली कीमत पर उपलब्ध होगा.

एम्स के नाक-कान-गला विभाग के प्रमुख और प्रोफेसर डॉ. आलोक ठक्कर ने एबीपी न्यूज़ को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एम्स ने आईआईटी दिल्ली के सहयोग से एक ऐसा मेडीकल इम्पलांट विकसित किया है, जिसकी मदद से मरीज को वोकल कॉर्ड या स्वर रज्जू के बिना भी बोलने की क्षमता मिल जाती है. उन्होंने बताया कि उन्नत लैरिंग कैंसर वाले मरीज या हाइपोफेरीन्जियल कैंसर के लिए आवश्यक रूप से ऑपरेशन करना पड़ता है, जिसमें वॉइस बॉक्स या स्वरयंत्र को निकालना पड़ता है. इसके चलते मरीजों को बोलने में काफी दिक्कत होती है. एक तरह से उनकी आवाज बंद हो जाती है.

दो-ढाई हजार में मिलेगी स्वदेशी इम्प्लांट

डॉ. आलोक ठक्कर ने बताया कि, एम्स और आईआईटी दिल्ली ने मिल कर ट्रेकिया एसोफैगल स्पीच प्रोस्थेसिस वाल्व (मेडिकल इम्प्लांट) बनाया है, जिससे मरीज की आवाज वापस आ जाती है और वे वोकल कॉर्ड के बिना ही बोल पाने में सक्षम हो जाते हैं. डॉ. ठक्कर ने बताया कि अब तक इस प्रकार का मेडिकल इंप्लांट यूरोप से मंगाया जाता था, जिसकी कीमत 40 से 45 हजार के आसपास होती थी, लेकिन एम्स-आईआईटी दिल्ली के इस इंप्लांट की कीमत मात्र दो से ढाई हजार के बीच होगी. 

20 मरीजों को अब तक लगाया जा चुका है इम्प्लांट

एम्स के नाक-कान-गला विभाग के प्रमुख के अनुसार फिलहाल, एम्स के मरीजों को यह इम्प्लांट निशुल्क लगाया जा रहा है और अब तक 20 मरीजों में लगाया जा चुका है. सभी मरीज बोल पा रहे हैं और किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है. डॉ. ठक्कर ने कहा, अभी इस अत्याधुनिक वाल्व का ट्रायल चल रहा है. जल्द ही यह वाल्व बेहद किफायती दरों पर बाजार में उपलब्ध होगा.

क्या होता है वोकल कॉर्ड?

व्यक्ति की वोकल कॉर्ड मांसपेशी ऊतक के दो लचीले बैंड को कहते हैं जो श्वासनली (ट्रेकिआ) के प्रवेश द्वार पर होते हैं, जब व्यक्ति बोलता है तो बैंड एक साथ आते हैं और ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपन करते हैं. बाकी समय, स्वरयंत्र या वोकल कॉर्ड खुली स्थिति में शिथिल रहते हैं ताकि व्यक्ति सांस ले सके. यह ध्वनि उत्पन्न करने के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं. जैसे भोजन, पेय और यहां तक कि मुंह लार को श्वास नली (ट्रेकिआ) में प्रवेश करने से रोककर वायुमार्ग की रक्षा करते हैं. ऐसा न होने पर व्यक्ति का दम घुट जाता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 5 फरवरी तक बढ़ी, कोर्ट ने CBI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget