एक्सप्लोरर

Red Fort Violence: एक साल पहले लाल किले पर हुई थी 'किसान हिंसा', इस बार सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

पिछले साल आज ही के दिन दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर धावा बोल दिया था. इस घटना से सबक लेते हुए इस साल दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है.

A year of Red Fort Violence in Delhi:  भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए 27,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए डिप्टी कमीशनर से लेकर असिस्टेंट कमीशनर, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तक तैनात हैं.  इनके अलावा गणतंत्र दिवस की ड्यूटी पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कमांडो, अधिकारियों और जवानों को भी तैनात किया गया है.

दिल्ली की सभी सीमाएं सील की गई है

पिछले साल आज ही के दिन, तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले हजारों किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी और लाल किले पर धावा बोल दिया था. वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस साल एहतियातन दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और अतिरिक्त पिकेट तैनात किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी कमर्शियल व्हीकल को एंट्री की अनुमति नहीं दी गई है. केवल परमिट किए गए वाहनों और आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही अनुमति दी गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, गैर-परमिट वाले वाहनों को वापस भेजा जा रहा है, जबकि कुछ सीमाओं पर ट्रैफिक डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग भी मौजूद हैं.

दिल्ली में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त किया जा चुका है वहीं इसी के साथ  किसानों का आंदोलन भी समाप्त हो चुका है. लेकिन दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस सुरक्षा व्यवस्था के लिए पिछले दो महीनों से तैयारी कर रही है दरअसल दिल्ली हमेशा आतंकवादियों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रही है. सुबह 10.30 बजे शुरू होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूद रहने के स्थान पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

सख्ती से की जा रही है जांच

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमीश्नर दीपक यादव ने कहा कि, "हम पूरी तरह से तैयार हैं. हम लगभग दो महीने से तैयारी कर रहे हैं. जिले भर में बहुस्तरीय सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. नई दिल्ली जिले की सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. परेड वेन्यू की और बढ़ने के साथ ही जांच भी और सख्ती से की जा रही है.”

केवल ऑथराइज्ड पास या कंट्रोल पास वाले वाहनों को मिली है इजाजत

केवल ऑथराइज्ड पास या कंट्रोल पास वाले वाहनों को ही फंक्शन एरिया की ओर जाने की अनुमति दी गई है. ये पास पहले ही जारी कर दिए गए थे. वहीं सभी हाई राइज इमारतों को रूफटॉप अरेंजमेंट्स से कवर किया गया है और इनमें से कई स्ट्रक्चर पर एंट्री ड्रोन उपकरण लगाए गए हैं. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Delhi News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस के 23 अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

Republic Day: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 1000 ड्रोन ने राष्ट्रपति भवन को किया रोशन, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi University के कर्मचारियों को नोटिस, समय पर ऑफिस नहीं आए तो होगा एक्शन, हर महीने बनेगी रिपोर्ट
DU कर्मचारियों के लिए सख्त नोटिस, समय पर ऑफिस नहीं आए तो होगी कार्रवाई, हर महीने बनेगी रिपोर्ट
दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, 47.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी, 47.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने साल 1991 का मर्डर केस 2026 में सुलझाया, 35 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने साल 1991 का मर्डर केस 2026 में सुलझाया, 35 साल बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के ट्रैफिक को लेकर बड़ी खबर, कई रूट रहेंगे बंद, इन प्रमुख सड़कों पर दिखेगा असर
दिल्ली के ट्रैफिक को लेकर बड़ी खबर, कई रूट रहेंगे बंद, इन प्रमुख सड़कों पर दिखेगा असर

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ये ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती', आशा भोसले के निधन पर बोले CM योगी
'ये ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती', आशा भोसले के निधन पर बोले CM योगी
Asha Bhosle Death: सुरों की सरताज आशा भोसले के निधन से खेल जगत भी इमोशनल, जानें क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज?
सुरों की सरताज आशा भोसले के निधन से खेल जगत भी इमोशनल, जानें क्या बोले क्रिकेट के दिग्गज?
पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा
PAK में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, मीडिया रिपोर्ट में दावा
Asha Bhosle Death News Live: आशा भोसले के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख, जैकी श्रॉफ बोले- 'हमेशा अमर रहेंगी'
LIVE: आशा भोसले के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख, जैकी श्रॉफ बोले- 'हमेशा अमर रहेंगी'
इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर
इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर
Asha Bhosle: सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?
सीने में इंफेक्शन से कब हो जाती है इंसान की मौत, आशा भोसले का इसी बीमारी से हुआ निधन?
किचन गार्डन में ऐसे करें धनिया-मिर्चा की खेती, सब्जी वाले से मांगने की नहीं पड़ेगी जरूरत
किचन गार्डन में ऐसे करें धनिया-मिर्चा की खेती, सब्जी वाले से मांगने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Embed widget