एक्सप्लोरर

Northern Railway Online Payment: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! उत्तरी रेलवे के स्टेशनों पर सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट से मिलेगा सामान

Northern Railway Online Payment News: उत्तरी रेलवे के स्टेशनों पर आज से सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके ही सामान लिया जा सकता है. 100 प्रतिशत ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था लागू की गई है.

Northern Railway News: नॉर्दन रेलवे यानी उत्तरी रेलवे में यात्रा करने के लिए घर से निकलने से पहले आपके लिए एक जरूरी सूचना है. उत्तरी रेलवे की तरफ से कहा गया है कि 28 मई यानि आज से सभी वेंडर सिर्फ और सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट ही लेंगे. जहां कल तक आप ट्रेन से यात्रा के दौरान अक्सर रेलवे स्टेशनों पर खाने-पीने या फिर अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी के बाद दुकानदार को नगद पेमेंट कर दिया करते थे. लेकिन, आज से आप अगर ऑनलाइन पेमेंट नही करेंगे तो आपको स्टेशन पर कोई भी खाने -पीने या अन्य तरह के जरूरत की वस्तुएं नही खरीद पाएंगे.

उत्तर रेलवे ने इस बाबत एक निर्देश जारी कर वेंडरों को सिर्फ डिजिटल पेमेंट अपनाने हेतु निर्देश भी जारी किए थे. इसके तहत उत्तर रेलवे के सभी 28 स्टेशनों के वेंडर को अनिवार्य रूप से डिजिटल पेमेंट लेना है और 27 मई तक उन्हें कार्ड स्वाइप मशीन, कईआर कोड जैसे डिजिटल पेमेंट की प्रणाली को अपनाने को कहा गया था. अब नकद भुगतान ले सामानों को बेचना वेंडरों के लिए अपराध माना जाएगा. उत्तर रेलवे का यह निर्देश ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में जारी किया गया है.

वेंडरों के साथ यात्रियों को भी होगी परेशानी
हालांकि, कुछ वेंडर इसका विरोध भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि अब तक ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार नकद या फिर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करते थे. लेकिन उत्तर रेलवे के इस आदेश से अब भुगतान प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल कर दिया गया है, ऐसे में अगर कोई यात्री 5 रुपये की चाय भी पीटा है या फिर पानी की बोतल या फिर नमकीन खरीदता है तो उसे ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा.

इससे न केवल वेंडरों को बल्कि यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि, कई यात्री स्मार्ट फोन नहीं चलाते हैं, तो कई डिजिटल पेमेंट के माध्यम से अभी भी भुगतान नहीं करते हैं. अब देखना होगा कि उत्तरी रेलवे अधिकारी द्वारा जारी किए गए ये निर्देश यात्रियों को परेशान करते है या उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें:Noida News: नोएडा बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास नेपाल की महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget