एक्सप्लोरर

Delhi News: नॉर्थ दिल्ली में कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक फिसली, पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

पुलिस के मुताबिक गली के एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में मोटर साइकिल सवार राहुल फिसल कर गिर गया और वहां से गुजर रही एक पिकअप वैन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई.

Delhi News: नॉर्थ दिल्ली के वजीराबाद (Wazirabad) इलाके में एक कुत्ते को बचाने में सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बिहारीपुर निवासी राहुल के रूप में की गई है. पुलिस ने कहा कि उन्हें गुरूवार को रात करीब 11:29 बजे सूचना मिली कि पुस्ता रोड पर एक मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हालत में मिला है. पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गली के एक कुत्ते को बचाने की कोशिश में मोटर साइकिल सवार राहुल फिसल कर गिर गया और वहां से गुजर रही एक पिकअप वैन की चपेट में आ गया.

पिकअप वैन ने मारी टक्कर
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक मोटरसाइकिल से गिरने के बाद राहुल को वहां से गुजर रही एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. सिर में चोट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के समय राहुल ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद वजीराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. राहुल अविवाहित था और पिछले करीब एक साल से कड़कड़डूमा अदालत परिसर के पास लीला होटल में सहायक एवं रसोइये का काम करता था. पुलिस ने बताया कि उसके पिता यहां दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के किचन में काम करते हैं.

दिल्ली में AAP-BJP में तनातनी के बीच आज विधानसभा का विशेष सत्र, हंगामेदार रहने के आसार

अधिकतर कुत्ते दौड़ते हैं बाइक के पीछे
आपको बता दें अधिकतर सुनसान सड़क पर या अक्सर रात के समय बाइक के पीछे कुत्ते दौड़ने लगते हैं जिनसे बचने के लिए लोग अक्सर अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा देते हैं लेकिन ऐसे में ध्यान भटकने के कारण आपके साथ दुघर्टना भी हो सकती है. ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर कुत्ते ऐसा करते क्यों हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है? खैर कुत्तों के ऐसे भौंकने के तो ढेर सारी वजहें हो सकती हैं, लेकिन अगर आप ऐसी स्थिति में फंस जाएं तो आप इससे कैसे बच सकते हैं. 

कैसे बचकर निकलें
कभी भी ऐसी स्थिति में होने पर आपको अपनी बाइक की गति को नहीं बढ़ाना चाहिए बल्कि आपको कुत्तों के पास से आराम से बाइक निकालनी चाहिए. यदि आपकी बाइक गति पहले से अधिक हो तो आपको रफ्तार कम कर लेनी चाहिए. यदि फिर भी कुत्ते आपका पीछा करें या आप पर भौंकें तो अपनी गति और धीमी करते हुए धीरे धीरे आगे बढ़ जाएं. कभी भी बाइक की स्पीड को तेज करके ऐसी स्थिति से निकलने का प्रयास न करें नहीं तो कुत्ते भी आपका तेज गति से पीछा करने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: Lumpy Skin Disease: नोएडा में लंपी स्किन बीमारी के तीन केस मिले, यूपी में दिल्ली-हरियाणा से पशुओं के आने पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget