एक्सप्लोरर

Lumpy Skin Disease: नोएडा में लंपी स्किन बीमारी के तीन केस मिले, यूपी में दिल्ली-हरियाणा से पशुओं के आने पर रोक

Noida News: ये रोग एक वायरस के चलते मवेशियों में फैल रहा है. इसे 'गांठदार त्वचा रोग वायरस' कहा जाता है. इसकी तीन प्रजातियां हैं. जिसमें कैप्रिपॉक्स वायरस है, गोटपॉक्स वायरस और शीपपॉक्स वायरस हैं.

Lumpy Skin Disease in Noida: गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) के एक गांव में लंपी स्किन डिजीज (Lumpy Skin Disease) के तीन मामले सामने आये हैं. जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखिल वार्ष्णेय ने बताया कि एक गांव में तीन पशुओं के लंपी स्किन डिजीज से ग्रस्त होने की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया गया और तीनों अब स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि लड़पूरा, मुर्शदपुर, बील अकबरपुर, मायचा, बोड़ाकी, बादलपुर समेत कई गांव में पशुओं में इस तरह की बीमारी फैलने की चर्चा है.

ऐसे में पशु चिकित्सा विभाग पशुओं की जांच कर रहा है. गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हरियाणा (Haryana), दिल्ली (Delhi) से पशुओं को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आने से रोका जाए. उनके अनुसार पशु मेला का आयोजन नहीं होगा और पशुओं को नियमित सैनिटाइज कराया जाएगा. 

Sainik School Bharti 2022: सैनिक स्कूल में शिक्षक सहित कई पदों पर भर्तियों के लिए बचे हैं चंद दिन, जल्द करें आवेदन 

लंपी स्किन डिजीज के कारण
जानकारी के अनुसार ये रोग एक वायरस के चलते मवेशियों में फैल रहा है. जिसे 'गांठदार त्वचा रोग वायरस' (LSDV) कहा जाता है. इसकी तीन प्रजातियां हैं. जिसमें पहली प्रजाति 'कैप्रिपॉक्स वायरस' (Capripoxvirus) है. इसके अन्य गोटपॉक्स वायरस (Goatpox Virus) और शीपपॉक्स वायरस (Sheeppox Virus) हैं.

लंपी स्किन डिजीज के लक्षण
बताया जा रहा है कि इस रोग के कई लक्षण है. जिसमें बुखार, वजन कम होना, लार निकलना, आंख और नाक का बहना, दूध का कम होना, शरीर पर अलग-अलग तरह के नोड्यूल दिखाई देना शामिल है. इसके साथ ही इस रोग में शरीर में गांठें भी बन जाती हैं. साथ ही ये भी देखने को मिला है कि, इससे मादा मवेशियों को बांझपन, गर्भपात, निमोनिया और लंगड़ापन झेलना पड़ जाता है.

जानिए इस रोग के उपाय  
बता दें कि ये एक तरह का वायरस है जिसका कोई ठोस उपाय नहीं है. ऐसे में पशुओं को इससे प्रभावित क्षेत्रों में जाने से रोकना होगा. वहीं रोग से बचने के लिए एंटीबायोटिक्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीहिस्टामिनिक दवाएं दी जाती हैं. बता दें कि गुजरात में लंपी त्वचा रोग की वजह से अभी तक करीब 999 मवेशियों की मौत हो गई है. जिनमें से अधिकतर गाय और भैंस हैं. राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री राघवजी पटेल ने ये जानकारी दी.

जानिए कैसे फैलती है बीमारी
बताया जा रहा है कि लंपी त्वचा रोग एक ऐसी बीमारी है जो मच्छरों, मक्खियों, जूं एवं ततैयों की वजह से फैल रही है. इसके साथ ही ये मवेशियों के सीधे संपर्क में आने और दूषित भोजन एवं पानी के जरिए भी फैलती है.

यह भी पढ़ें: Health Department Recruitment 2022: इस राज्य के स्वास्थ्य विभाग में होगी 1511 पद पर भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget