एक्सप्लोरर

Noida School Closed: नोएडा में आज बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, भारी बारिश के कारण लिया गया फैसला

नोएडा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि भारी बारिश के कारण शनिवार तक आठवीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं. प्रशासन ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है.

Noida News: गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि बारिश के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं शनिवार को बंद रहेंगी. जिला प्रशासन ने इससे पहले लगातार बारिश के मद्देनजर स्कूलों को शुक्रवार के लिए बंद करने की घोषणा की थी. जिला स्कूल निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, "भारी बारिश और सड़कों पर अत्यधिक जलभराव के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने सभी बोर्ड के सभी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए 24 सितंबर को अवकाश घोषित किया है. इसलिए, सभी प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए."

एनसीआर में होगी बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भारी बारिश का अनुमान जताया है. गौतम बुद्ध नगर में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी बारिश जारी रही, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया. जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण सड़कों पर जाम की सूचना मिली है. वहीं पुलिस ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में जिले में 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन में ही पूरी हो गई 49 फीसदी बारिश की कमी, आज फिर से येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को डीएम ने दिया था आदेश
शुक्रवार को नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था.बच्चों की सुरक्षा और बारिश के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से भी स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की गई है. इसके अलावा भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए आगरा, कानपुर, और इटावा में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. नोएडा में आठवीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है.

 Delhi Corona News: दिल्ली में प्रीकॉशन डोज का आंकड़ा 40-50 फीसदी करने का लक्ष्य, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget