एक्सप्लोरर

नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल को लगाया दो करोड़ का चूना, 3 साइबर ठग गिरफ्तार

Noida News: रिटायर्ड मेजर जनरल से दो करोड़ की ठगी मामले में पुलिस ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित को विदेश भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्स होने की जानकारी दी गयी थी.

Noida Cyber Fraud Case: दिल्ली से सटे नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान कानाराम, ललित कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है. तीनों साइबर ठग जयपुर और अलवर के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है. एडिशनल डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि सेना से रिटायर होने के बाद मेजर जनरल सेक्टर-31 में रहते हैं. उन्होंने 27 अगस्त को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठगों ने रिटायर्ड मेजर जनरल को दो करोड़ का चूना लगाया था. पीड़ित को विदेश भेजे जा रहे पार्सल में ड्रग्स होने की जानकारी दी. कॉलर ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया. फर्जी सीबीआई के अधिकारी ने गिरफ्तारी का डर दिखाया. मामले को रफा दफा करने के लिए मेजर जनरल से रकम की मांग की गयी. डिजिटल अरेस्ट का शिकार बन चुके मेजर जनरल की मांग पर साइबर ठगों ने खाते उपलब्ध करवाये. उन्होंने बैंक खातों में करीब दो करोड़ की रकम को ट्रांसफर कर दिया.

रिटायर्ड मेजर जनरल डिजिटल अरेस्ट

पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. बैंक खातों की जांच में पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ. मालूम चला कि जयपुर का गिरोह छात्रों और कर्मचारियों के खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर करवाता है. बदले में खाताधारकों को कमीशन दिया जाता है. साइब ठगों की की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम ने राजस्थान से कानाराम, ललित कुमार और सचिन कुमार को दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक साइबर ठग गिरोह का सरगना राजकुमार है.

साइबर ठगों ने लगाया दो करोड़ का चूना

राजकुमार भी मुम्बई पुलिस की गिरफ्त में दो अक्टूबर को आ गया है. तीन जालसाजों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं. साइबर ठग गिरोह के तार चीन, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात और सिगापुर से जुड़े हैं. सरगना के निर्देश पर भारत में डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से ठगी की जा रही है. ठगी की रकम सीकर, जयपुर और अलवर निवासियों के खातों में ट्रांसफर कराई जा रही है. बाद में रकम को खाते से निकालकर क्रिप्टो और गिफ्ट कार्ड के जरिये विदेशी आकाओं तक पहुंचाया जाता है.

पुलिस के मुताबिक गिरोह को उपलब्ध कराए खातों की 76 शिकायतें एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज हैं. साइबर ठगी की शिकायत  www.cybercrime.gov.in पर दें. हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल किया जा सकता है. वारदात के एक घंटे में पुलिस को सूचित करने पर ज्यादा संभावना है कि आपकी रकम बैंक अफसरों से संपर्क कर फ्रीज करा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Delhi: 11 दिन के त्योहार में कारोबारियों ने भरी ऊंची उड़ान, CTI ने बताया कितने करोड़ का हुआ कारोबार

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget