एक्सप्लोरर

New Year 2023: नए साल के जश्न को लेकर कर्तव्य पथ पर ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

Delhi News: दिल्ली यातायात पुलिस ने एक सलाह जारी करते हुए कहा कि लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए वाहनों को सी-हेक्सागन और इंडिया गेट क्षेत्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.

Kartavya Path: नववर्ष का जश्न मनाने के मद्देनजर यहां कर्तव्य पथ पर भारी संख्या में लोगों के उमड़ने का अनुमान जताते हुए स्थानीय प्राधिकारी भीड़भाड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करेंगे और उन्होंने वाहनों के लिए कई पार्किंग स्थल भी बनाए हैं. नयी दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं कि लोग नव वर्ष सुरक्षित तरीके से मना सकें और भीड़ से सुरक्षा की कोई समस्या पैदा न हो.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने यातायात-वाहनों और पैदल यात्रियों दोनों को नियंत्रित करने के लिए इंडिया गेट पर और उसके आसपास व्यापक इंतजाम किए हैं. यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा कि लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए वाहनों को सी-हेक्सागन और इंडिया गेट क्षेत्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा और उनका मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि पर्यटकों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग क्षेत्र की कमी है.

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, ‘‘कर्तव्य पथ आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गयी है. हमने सी-हेक्सागन और कर्तव्य पथ के आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, प्रवर्तन और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की तैनाती बढ़ायी है.’’एनडीएमसी ने कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में पार्किंग के कई स्थल बनाए हैं जिनमें 1,117 कार और 40 बस खड़ी की जा सकती है. पार्किंग के ये स्थल जनपथ और रफी मार्ग (500 कार के लिए जगह), सी-हेक्सागन और मान सिंह रोड (200 कार) और मान सिंह रोड तथा जनपथ (400 से अधिक कार) के बीच हैं.

पुलिस ने सुरक्षा के किए पर्याप्त इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सितंबर को तीन किलोमीटर लंबे कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया था जिसे पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था. इसे जनता के लिए नौ सितंबर से खोला गया था. विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं.’’एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कर्तव्य पथ पर पुलिसकर्मियों तथा अर्द्धसैन्य बलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी. भीड़भाड़ से निपटने के लिए गहन गश्त की जाएगी और अतिरिक्त पिकेट भी बनाए जाएंगे.’’

कनॉट प्लेस में रात 8 बजे बाद यातायात आवाजाही पर पाबंदी

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि नव वर्ष जश्न समारेाह के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जिला तथा यातायात इकाई के उसके 18,000 से अधिक कर्मी तैनात किए जाएंगे. कनॉट प्लेस में शनिवार रात आठ बजे से यातायात की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और शराब पीकर गाड़ी चला रहे लोगों की जांच के लिए एल्कोमीटर का इस्तेमाल किया जाएगा.

Delhi Accident: दिल्ली-गरुग्राम हाइवे पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में जिंदा जला ड्राइवर, मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं
6 साल की मासूम से दरिंदगी, 67 साल के दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट बोला- बच्चों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget