एक्सप्लोरर

Delhi Accident: दिल्ली-गरुग्राम हाइवे पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में जिंदा जला ड्राइवर, मौत

Delhi News: बस सुबह 5 बजे एक कंपनी के कर्मियों को उतारने के बाद यू-टर्न लेकर गरुग्राम की तरफ मुड़ रही थी. तभी गरुग्राम की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी.

Delhi Gurugram Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के हुए सड़क हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि 6 लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा आज तड़के सिधरावली कट के पास हुआ, जिसमें एक प्राइवेट बस और दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई. जिसके बाद बस में आग लग गई और बस ड्राइवर की इसमें जल कर मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

टक्कर के बाद बस में लगी आग

प्राइवेट बस सुबह 5 बजे एक कंपनी के कर्मियों को उतारने के बाद यू-टर्न लेकर गरुग्राम की तरफ मुड़ रही थी. तभी गरुग्राम की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. जिसके बाद जयपुर से आ रही एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तुरंत ही बस में आग लग गई और इस आग की चपेट में ट्रक भी आ गया.

ड्राइवर की बस में ही जल कर मौत 

बस में ड्राइवर के अलावा क्लीनर और एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जो किसी तरह से बस से निकलने में कामयाब हो गया. हालांकि ड्राइवर फंसे होने की वजह से निकल नहीं पाया और जल कर उसकी मौत हो गई. इस हादसे में मृत ड्राइवर की पहचान, राजेश के रूप में हुई ये यूपी के एटा का रहने वाला था.

ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने बस हेल्पर के शिकायत के आधार पर बिलासपुर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने बस सहित दोनों ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

MCD मेयर चुनाव से पहले AAP ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां, दुर्गेश पाठक बोले- 3 हफ्तों में आया क्रांतिकारी बदलाव

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget