एक्सप्लोरर

Delhi: राष्ट्रपति को क्यों करना चाहिए नए संसद भवन का उद्घाटन? AAP नेता राघव चड्ढा ने गिनाई 10 वजह

Parliament Building Inauguration: पीएम मोदी के हाथों नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का आम आदमी पार्टी सहित 19 दलों ने बायकॉट करने का एलान किया है. इस बीच अब आप सांसद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया आई है.

New Parliament Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. हालांकि 19 विपक्षी दलों ने यह आरोप लगाते हुए इस समारोह का बहिष्कार किया है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए, उन्होंने इसे राष्ट्रपति और संविधान का अपमान बताया है.

इसी बाच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति द्वारा ही नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर दस कारण गिनाए हैं. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों राष्ट्रपति को ही नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए.

राघव चड्ढा ने गिनाई 10 वजहें

  1. भारत का राष्ट्रपति सर्वोच्च पद पर आसीन होता है. 
  2. संविधान के अनुसार राष्ट्रपति राष्ट्र के प्रमुख हैं.
  3. हर एग्जीक्यूटिव कार्यवाही राष्ट्रपति के नाम पर की जाती है. 
  4. राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं, वो भारत की शक्ति, एकता और अखण्डता के प्रतीक हैं.
  5. राष्ट्रपति और दो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) से संसद बना हुआ है. 
  6. सारी एग्जीक्यूटिव पावर राष्ट्रपति में निहित होती है. राष्ट्रपति हर वर्ष सत्र के आरम्भ में सदन को सम्बोधित भी करते हैं. 
  7. दोनों सदनों में पास किया हुआ बिल राष्ट्रपति की अनुमति के बिना अधिनियम नहीं बन सकता. 
  8. प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं.
  9. राष्ट्र का प्रमुख होने की वजह से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के मुकाबले एक ऊंचे पद पर होते हैं, जबकि प्रधानमंत्री केवल कार्यकारी प्रमुख होते हैं. 
  10. सभी पार्टियां संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रपति की तरफ ही देखती हैं, क्योंकि उन्हीने संविधान की रक्षा की शपथ ली हुई है.

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त रूप से बहिष्कार की घोषणा की है

यह भी पढ़ें: Delhi Rain: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में आज शाम होगी बारिश, IMD ने अगले 3 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget