एक्सप्लोरर

Delhi Rain: चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली में आज शाम होगी बारिश, IMD ने अगले 3 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया अलर्ट जारी करते हुए ये जानकारी दी है.

चेतावनी के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. विभाग ने कहा कि शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

अगले 2-3 दिन रुक-रुक होगी बारिश

IMD के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक बादल गरजने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आईएमडी ने क्षेत्र में 30 जून तक अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान भी जताया है.

मंगलवार को 45 डिग्री पहुंच गया था पारा

दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिला था, जब 22 मौसम केंद्रों में सात में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था. इससे शहर में बिजली की मांग 6,916 मेगावाट पर पहुंच गई थी, जो इस मौसम में अब तक सर्वाधिक है. मध्य दिल्ली के रिज में मंगलवार को पारा 45.1 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 45.2 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.1 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 45.7 डिग्री सेल्सियस और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

पहले IMD ने जताया था लू चलने का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है. वहीं, तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है. इससे पहले, मौसम विभाग ने मई में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने और दिन में लू चलने का पूर्वानुमान जताया था.

ये भी पढ़ें:- 'उद्धव ठाकरे ने मुझसे वादा किया है...' मातोश्री में मुलाकात के बाद बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget