एक्सप्लोरर

NDMC Water Crisis: एनडीएमसी का '311 ऐप' बुझाएगा प्यास, ऐसे उठाएं लाभ

NDMC Water Crisis Plan: एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि एनडीएमसी की 311 ऐप पर वाटर क्राइसिस की शिकायत मिलने के आधे घंटे के भीतर टैंकर जे. जे. क्लस्टर कैंप समेत अन्य जगहों पर पहुंचाने की योजना है.

NDMC Water Crisis '311 APP: गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में पीने के पानी की किल्लत भी शुरू होने लगी है. जिसे देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एहतिहातन पानी के टैंकरों से जल के आपूर्ति की तैयारी कर रखी है, ताकि इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए तरसना न पड़े और उन्हें समय पर पानी मुहैया कराया जा सके. इसके लिए एमडीएमसी ने बाकायदा एक ऐप '311' लॉन्च किया है, जिससे एनडीएमसी क्षेत्र के नागरिक पानी के टैंकरों को मंगवा सकते हैं.

एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि ऐप पर जैसे ही पानी संबंधित शिकायत प्राप्त होगी, आधे घंटे के भीतर टैंकर जे जे क्लस्टर कैंप समेत अन्य जगहों पर पहुंच जाएगा. उन्होंने बताया कि, एनडीएमसी जल आपूर्ति प्रभाग ने अर्जुन दास कैंप और राजीव गांधी कैंप जैसे जेजे क्लस्टरों में पीने योग्य पानी की कमी की मांग को पूरा करने के लिए एहतिहातन यह कदम उठाया है.

टैंकर से वाटर सप्लाई की योजना

कुलदीप चहल ने बताया कि एनडीएमसी क्षेत्र में 9711 झुग्गियां हैं और बड़ी संख्या में इन झुग्गियों में लोग निवास करते हैं. उन्होंने कहा कि इन जे.जे. क्लस्टरों में पहले से ही सेंट्रलाइज वाटर कनेक्शन पाइपों के माध्यम से प्रतिदिन तीन से पांच घंटे पीने योग्य पानी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. चूंकि, गर्मियों के मौसम में जहां एक तरफ पानी की खपत बढ़ जाती है, तो वहीं पानी की सप्लाई कम हो जाती है.

ऐसे में जे.जे. क्लस्टर और झुग्गियों में रहने वालों लोगों की पानी की मांग को पूरा करने के लिए, एनडीएमसी, जल आपूर्ति प्रभाग ने जे. जे. क्लस्टरों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए 25 टैंकर कराए हैं. जिनमें से 14 टैंकरों को सुबह और 11 टैंकरों को शाम में भेज कर पानी की आपूर्ति की जा रही है.

बस करना होगा ये काम

दरअसल, दिल्ली में गर्मी बढ़ने से अभी से लोग अपने अपने घरों में कूलर और AC ऑन कर सोना पर रहा है. जब गर्मी बढ़ती है तो हमेशा की तरह दिल्ली वासियों को पीने का पानी मिलने में परेशानी होने लगती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए 311 एप की शुरुआत की है. ताकि लोग इसके जरिए वाटर क्राइसिस होने पर एनडीएमसी से पानी का टैंकर मंगवा सकें.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget