एक्सप्लोरर

दिल्ली में इन दो रूटों पर शुरू हुआ मोहल्ला बस का ट्रायल, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिखाई हरी झंडी

Delhi News: यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा देने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार मोहल्ला बस का ट्रायल शुरू कर दिया है. बुधवार को दो और नये रूटों को शामिल किया गया.

Delhi News: दिल्ली सरकार ने दो और नये रूटों पर मोहल्ला बसों का ट्रायल शुरू किया है. कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से पीएनबी गीतांजलि और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से वसंत विहार तक मोहल्ला बसों का ट्रायल सात दिन तक चलेगा. मोहल्ला बसों को मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायक सोमनाथ भारती और परमिला टोकस ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दिल्ली परिवहन निगम (DTC) कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से पीएनबी गीतांजलि तक और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से वसंत विहार तक मोहल्ला बसों के ट्रायल का संचालन करेगा. 

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मोहल्ला बसों के ज़रिए सरकार स्थानीय स्तर पर सभी महत्वपूर्ण स्थानों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ रही है. मकसद फ़र्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि दो नये रूटों पर मोहल्ला बसों के ट्रायल में मोतीलाल नेहरू कॉलेज, जीसस एंड मैरी कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, एलएसआर कॉलेज, सेंट्रल स्कूल और वोकेशनल कॉलेज जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को भी ठहराव के रूप में शामिल किया गया है, जिससे कि आसपास के लोगों के साथ-साथ युवाओं और छात्रों की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. 

दो और नये रूटों पर शुरू हुआ मोहल्ला बसों का ट्रायल

उधर, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 और मालवीय नगर के लोग छोटी बसें शुरू करने की मांग कर रहे थे. आज मोहल्ला बस की शुरुआत कर दी गई है. मोहल्ला बस कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन से होते हुए लेडी श्रीराम कॉलेज, जीके-1 एन ब्लॉक, एम ब्लॉक मार्केट, जीके-1 ई ब्लॉक और पंपोस से होते हुए जीके मेट्रो स्टेशन, जीके 2 के सामने, चिराग दिल्ली, शेख सराय, वोकेशनल प्रेस एनक्लेव से होते हुए मालवीय नगर के गीतांजलि बस डिपो तक जाएगी. उन्होंने दावा किया मोहल्ला बस काफी अच्छी सेवा रहेगी. इसके रूट में कई मेट्रो स्टेशन, साकेत मॉल, तीन बड़े मार्केट, पीएसआरआई और मैक्स जैसे बड़े अस्पताल आते हैं. लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 

विशेष रूप से सीमित सड़क चौड़ाई या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2025 तक 2,180 मोहल्ला बसें शुरू करने की. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से अधिग्रहित 100 बसों का संचालन कर रही है. इन मोहल्ला बसों की अधिकतम रूट लंबाई 10 किमी है. दिल्ली सरकार 9-मीटर की 2,080 बसें खरीद रही है. डीटीसी की 1,040 बसें और डिम्ट्स की 1,040 बसें शामिल हैं. ये बसें खासकर उन क्षेत्रों में संचालित होंगी, जहां 12 मीटर की बसों को परिचालन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें-

Delhi: 4 सितंबर को होंगे MCD वार्ड समिति के चुनाव, शुरू नामांकन की प्रक्रिया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के 'आदेश' को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget