एक्सप्लोरर

Delhi News: मानसून में दिल्ली को मिलेगी जलभराव की समस्या से राहत? MCD मेयर शैली ओबेरॉय का बड़ा ऐलान

Delhi Mayor on Water Logging: बारिश में जलभराव जैसी समस्या से निपटने के लिए एमसीडी बड़े कदम उठाने जा रही है. दिल्ली मेयर ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को मेयर की विवेकाधीन निधि से ठीक किया जाएगा.

Delhi News Today: दिल्ली के अंदर मॉनसून की बारिश के बाद जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में ये समस्या लगातार बढ़ रही है. आज यह समस्या इतना विकराल हो चुकी है कि इसके कारण ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग संस्थान में हुए हादसे में तीन छात्रों समेत और भी लोगों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं. 

जिनका मुख्य कारण जलभराव रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अब दिल्लीवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी तौर पर निजात दिलाने का निर्णय लिया है. जिसे हकीकत का रूप देने के लिए दिल्ली के वर्षों पुरानी ड्रेनेज सिस्टम को बदलने की कवायद शुरू हो गयी है.

'दशकों पुराने ड्रेनेज सिस्टम खराब'
एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने बताया कि दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम दशकों पुराने हैं और खराब भी हो चुके हैं. जिसे एमसीडी अब बदलने जा रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 20 से 30 साल पुराने ड्रेनेज सिस्टम काम कर रहे हैं, जिसे वर्षों से बदला नहीं गया है और यह पूरी तरह से अब खराब हो चुके है. 

डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा, "ऐसे खराब और दशकों पुराने ड्रेनेज सिस्टम की सूची तैयार कर उसको बदलने में आने वाले खर्च का अनुमान लगाने के निर्देश एमसीडी अधिकारियों को दिए गए हैं. उन सभी ड्रेनेज सिस्टम को मेयर की विवेकाधीन निधि से तत्काल सही किया जाएगा, जिससे जल भराव की समस्या का समाधान हो सके."

'MCD स्टाफ-अधिकारी 24 घंटे करेंगे काम'
दिल्ली मेयर ने बताया कि एमसीडी कमिश्नर को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मॉनसून तक एमसीडी के सभी अधिकारी और स्टाफ 24 घंटे काम करेंगे. इनकी अलग-अलग शिफ्ट में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे दिल्ली में राजेंद्र नगर जैसी घटना दोबारा न हो. 

उन्होंने कहा, "इसके अलावा पूरी दिल्ली में जहां भी खुले तार और केबल हैं, उनका सर्वे कर एनडीपीएस और बीएसईएस के साथ मिलकर उन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी."

'फुटपाथ, नालों से हटाये जाएंगे अतिक्रमण' 
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, "दिल्ली में अभी भी मॉनसून जारी है और जगह-जगह जलभराव की समस्या हो रही है. इसे देखते हुए अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं." 

उन्होंने कहा, "इसके तहत सबसे पहले दिल्ली में जहां-जहां बेसमेंट में अवैध तरीके से कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी लाइब्रेरी चल रही ही है, उन्हें लगातार सील किया जा रहा और आगे भी यह काम जारी रहेगा."

कोचिंग हादसे का जिक्र करते हुए मेयर ने कहा, "राजेंद्र नगर के केस में अतिक्रमण का मामला भी सामने आया है. दिल्ली में फुटपाथ और नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा. साथ ही अतिक्रमण के कारण बंद पड़े सभी नालों को खोला जाएगा, जिससे पानी की निकासी हो सके. 

जलभराव से निपटने लिए लगेंगे पोर्टेबल पंप
जलभराव की समस्या पर कार्रवाई को लेकर दिल्ली मेयर ने कहा, "भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो रहा है. ऐसे सभी प्वॉइंट्स जहां जल भराव की अधिक समस्या हैं, वहां पोर्टेबल पंप लगाए जा रहे हैं."

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस इजरायल दूतावास की बढ़ाएगी सुरक्षा, हमास नेता की मौत के बाद इंटेलिजेंस एजेंसी ने किया अलर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget