एक्सप्लोरर

दिल्ली में अवैध स्पा सेंटर, रेस्टोरेंट और होटल पर होगी सख्त कार्रवाई, मेयर महेश कुमार ने की अहम बैठक

Delhi News: मेयर महेश कुमार ने बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर, रेस्टोरेंट और ओयो होटल पर सख्त कार्रवाई की जाए.

Mayor Mahesh Kumar Meeting: दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार (06 मार्च) को अहम बैठक की. इस बैठक में निगम स्वास्थ्य अधिकारी और सभी 12 क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक में डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज, नेता सदन मुकेश गोयल और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लल्लन राम वर्मा भी शामिल हुए.

मेयर महेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर, रेस्टोरेंट और ओयो होटल पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के कारण स्थानीय लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा, ये बिना किसी मंजूरी और लाइसेंस शुल्क के चलते हैं, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान होता है.

सरकार से मंजूरी के बिना चल रहे कई स्पा सेंटर

दिल्ली में कई ऐसे स्पा सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट चल रहे हैं, जिनके पास जरूरी सरकारी मंजूरी नहीं है. इनमें से कुछ जगहों पर अवैध गतिविधियों की भी शिकायतें आती रहती हैं. निगम को समय-समय पर ऐसी शिकायतें मिलती हैं कि कुछ स्पा सेंटरों में गलत काम हो रहे हैं और कई ओयो होटल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं.

इसके अलावा, दिल्ली में अवैध रेस्टोरेंट भी बड़ी संख्या में हैं, जो बिना किसी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र और लाइसेंस के काम कर रहे हैं. ऐसे रेस्टोरेंट न केवल निगम के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि इससे लोगों की सेहत को भी खतरा है.

मेयर महेश कुमार का सख्त रुख

मेयर महेश कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि अवैध कारोबार को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए. उन्होंने कहा कि निगम को अपने राजस्व में बढ़ोतरी करने की जरूरत है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें.

उन्होंने कहा, ''अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता है. दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों की भलाई के लिए काम कर रही है. हमारा उद्देश्य नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि किसी भी विकास कार्य में कोई रुकावट न आए.''

अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर, होटलों की होगी पहचान

नगर निगम अब अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट की पहचान करेगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी. जो भी बिना लाइसेंस चल रहा होगा, उसे बंद किया जाएगा या फिर जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा जाएगा.

दिल्ली नगर निगम पहले भी इस तरह की कार्रवाई कर चुका है. बीते साल निगम ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति चल रहे कई रेस्टोरेंट, होटलों और स्पा सेंटरों पर ताला लगाया था. अब देखना होगा कि नगर निगम की इस नई कार्रवाई से दिल्ली में अवैध कारोबार पर कितनी रोक लग पाती है और इससे नगर निगम के राजस्व में कितना इजाफा होता है.

ये भी पढ़ें: लुटियंस दिल्ली की सड़कें होंगी चकाचक, NDMC ने तय की डेडलाइन, पहले चरण में जानिए क्या है प्लान?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
दिल्ली की हवा में सुधार, 187 पहुंचा AQI, मंत्री सिरसा बोले- जनता का बड़ा योगदान
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
CM रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर पलटवार, 'आने वाले चुनावों में और करारी हार होगी'
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget